अमेरिकी उप राष्ट्रपति पहुंचे आगरा, एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने की अगवानी

आगरा। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ताजमहल को देखने के लिए आगरा पहुंच चुके हैं। खेरिया हवाई अड्डे के तकनीकी एरिया में प्लेन से उतरने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आगरा के एयर कमोडोर ने वेंस की अगवानी की। वेंस के साथ उनकी पत्नी और दोनों बच्चे भी यहां पहुंचे हैं।

Apr 23, 2025 - 10:44
Apr 23, 2025 - 13:20
 0
अमेरिकी उप राष्ट्रपति पहुंचे आगरा, एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने की अगवानी
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की अगवानी करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। साथ हैं आगरा एयरफोर्स स्टेशन के एयर कमोडोर।

यह पहला मौका है जब अमेरिका का कोई उपराष्ट्रपति ताजमहल देखने पहुंचा है। अमेरिका के तीन राष्ट्रपति जरूर ताजमहल का दीदार कर चुके हैं। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जयपुर से विमान द्वारा आगरा पहुंचे, जहां उनकी अगवानी के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आगरा एयरफोर्स स्टेशन के एयर कमोडोर पहले से ही मौजूद थे। सीएम योगी ने वेंस को फूलों का गुलदस्ता देकर उनकी अगवानी की। 

खेरिया एयरपोर्ट से वेंस गाड़ियों के काफिले के साथ सीधे ताजमहल के लिए रवाना हो गये थे। होटल अमर विलास में उनके लिए सुइट आरक्षित है। ताजमहल के बाद वे होटल भी जा सकते हैं। अमेरिकी उप राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर खेरिया एयरपोर्ट से लेकर सभी संबंधित मार्गों पर ट्रैफिक रोक दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। 

उधर अमेरिकी उपराष्ट्रपति की अगवानी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ वापस लौट गये हैं। अब आगरा में अमेरिकी उप राष्टपति के साथ स्थानीय अधिकारी रहेंगे।

SP_Singh AURGURU Editor