विमल महेश फाउंडेशन ने भीषण गर्मी में शुरू की सेवा पहल, खेरिया मोड़ पर प्याऊ का शुभारंभ
आगरा। तेज़ गर्मी में प्यासे राहगीरों के लिए राहत का संदेश लेकर विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट ने शनिवार को खेरिया मोड़ चौराहे पर शीतल आरओ प्याऊ का शुभारंभ किया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समर्पण ब्लड बैंक के संस्थापक डॉ. योगेश कंसल और श्रीमती मंजू कंसल रहे, जिन्होंने समाजसेवी श्याम भोजवानी के साथ फीता काटकर प्याऊ का उद्घाटन किया। शुभारंभ के बाद अतिथियों ने स्वयं अपने हाथों से बच्चों को पानी पिलाकर फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।
विमल महेश फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ने बताया कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्याऊ लगाने का अभियान प्रारंभ किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फाउंडेशन जल्द ही शहर के अन्य इलाकों में भी प्याऊ लगाएगा, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।
कार्यक्रम का संचालन महेंद्र जैन ने किया। इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी श्याम भोजवानी ने भी ट्रस्ट के इस मानवीय प्रयास की खुले दिल से प्रशंसा की।
लोकहितम ब्लड बैंक के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, महामंत्री मनोज नोतनानी, सोमेश शर्मा, अरविंद दीक्षित, योगेंद्र लवानिया, गिरीश दुबे, केशव बघेल, फीरोज खान, दिनेश केसरवानी, मुरली महा, रघुराज चौधरी, ब्राह्मण नेता मनोज शर्मा, राजबीर सिंह, दिनेश अरोड़ा सहित कई गणमान्य अतिथि इस सेवा यज्ञ में शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजन में अध्यक्ष राजेश यादव का भी विशेष सहयोग रहा।