अतुल पाइप फैक्ट्री की चलती मशीन की बेल्ट में मजदूर का हाथ फंसा, मौत
आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नुनिहाई स्तिथ पाइप बनाने वाली अतुल फैक्ट्री में आज सुबह काम करते समय एक मजदूर का हाथ मशीन की बेल्ट में आ जाने से कटकर अलग हो गया। मौके पर काम कर रहे फैक्ट्री में अन्य कर्मचारियों ने जब चीखने की आवाज सुनी तब मशीन को बंद करवा कर इलाज के लिए भेजा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक कर्मचारी टूंडला के नगला झम्मन निवासी 50 वर्षीय राजेन्द्र फैक्ट्री में काम कर रहे थे। तभी अचानक से उसका हाथ मशीन की बेल्ट में आ गया और कटकर अलग हो गया। आनन-फानन में घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना एत्माद्दौला पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।