वाहन की टक्कर से झुका पोल कभी भी गिर सकता है

आगरा। शहर के व्यस्त घटिया आजम खां चौराहे पर नगर निगम का स्ट्रीट लाइट का एक पोल गिरासू हालत में खड़ा है। इससे इस व्यस्त मार्ग पर हादसा होने का खतरा बना हुआ है।

Oct 10, 2024 - 20:35
Oct 10, 2024 - 21:03
 0
वाहन की टक्कर से झुका पोल कभी भी गिर सकता है

बीते कल शाम किसी बड़े वाहन ने स्ट्रीट लाइट कै इस पोल में टक्कर मार दी थी, जिससे इसका फाउंडेशन हिल गया और यह सड़क की तरफ झुक गया।

इस क्षेत्र में ट्रैफिक मैनेजमेंट देखने वाले संगठन के सदस्यों ने पोल की जब यह स्थिति देखी तो इस बारे में संबंधित विभागों को सूचित किया। टोरेंट की टीम ने आकर चेकिंग की। बाद में नगर निगम की टीम भी आकर देख गई। इससे स्पष्ट हुआ कि यह पोल टोरेंट पावर का न होकर नगर निगम की स्ट्रीट लाइट का है।

 नगर निगम की टीम के निरीक्षण के बाद लोग उम्मीद कर रहे थे कि शाम तक इस झुके पोल को ठीक कर दिया जाएगा,  लेकिन रात 8:00 बजे बाद तक यह झुकी हालत में ही खड़ा हुआ था। 

हालत यह थी कि इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को आसपास के लोग पोल के पास खड़े होकर आगाह कर रहे थे।

सिविल सोसाइटी ऑफ़ आगरा के सचिव अनिल शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों से पूछा है क्या वे किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं। गिरासू पोल को तत्काल क्यों ठीक नहीं कराया गया।

SP_Singh AURGURU Editor