आगरा—अलीगढ़ बाईपास पर भीषण हादसा, रोडवेज बस और मैक्स की भिडंत में 15 की मौत
आगरा। आगरा—अलीगढ़ बाईपास पर शुक्रवार की शाम भीषण हादसा हुआ। रोडवेज बस और मैक्स लोडर की भिडंत में 15 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी हाथरस के रहने वाले थे।
आगरा—अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना चंदपा के मीतई के पास रोडवेज बस और मैक्स में जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में 15 लोगों के मरने की सूचना है तो वहीं कई सारे लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वाले आगरा के खंदौली गांव सेमरा के बताए जा रहे हैं।
अभी तक आई जानकारी के अनुसार सेमरा गांव के रहने वाले लोग मैक्स में सवार होकर हाथरस के कस्बा सासनी से गमी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी मीतई के पास रोडवेज बस से मैक्स की टक्कर हो गई है। मरने वालों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं.
इधर हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे हैं। अधिकारियों ने हादसे के बारे में जानकारी की है।