नाद साधना की सुरमयी 33वीं वर्षगांठ पर रागों की मधुर गोष्ठी

आगरा। पं. रघुनाथ तलेगांवकर फाउंडेशन ट्रस्ट एवं संगीत कला केंद्र, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिष्ठित संगीत आयोजन नाद साधना की 33वीं वर्षगांठ पर 25 मई को एक विशेष संगीत गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन रविवार सुबह 9 बजे से आगरा कैंट स्थित होटल ग्रैंड के मुख्य सभागार में होगा।

May 20, 2025 - 18:02
 0
नाद साधना की सुरमयी 33वीं वर्षगांठ पर रागों की मधुर गोष्ठी

-होटल ग्रैंड में 25 मई को होगा शास्त्रीय संगीत का अनूठा संगम

इस सुरमयी गोष्ठी में प्रख्यात सितार वादिका डा. मंगला तलेगांवकर माथकड़ अपनी प्रस्तुति देंगी। उनके साथ तबले पर संगत करेंगे डा. लोकेन्द्र तलेगांवकर।
इसके अतिरिक्त, डा. यश संजय देवले शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे, जिसमें तबला संगत भी डा. लोकेन्द्र तलेगांवकर करेंगे।
कार्यक्रम की एक अन्य आकर्षण प्रस्तुति होगी पं. रविंद्र तलेगांवकर द्वारा संवादिनी वादन, जो श्रोताओं को रागों की गहराई से परिचित कराएगी।

दोनों संस्थाओं ने सभी संगीत प्रेमियों को इस सांगीतिक उत्सव में सादर आमंत्रित किया है, जहाँ सुबह के रागों की अनुगूंज आत्मा को स्पर्श करेगी।

SP_Singh AURGURU Editor