रालोद के प्रदेश महासचिव के ख़िलाफ़ फायरिंग और पथराव की रिपोर्ट दर्ज
आगरा। शादी के दौरान कथित फायरिंग और पथराव की घटना की 14 दिन बाद थाना कागारौल में एफआईआर दर्ज हुई है। इस मामले में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश महासचिव महेश चंद जाटव सहित दस अन्य लोगों को नामजद किया गया है।
रालोद नेता ने घटना में ख़ुद के शामिल होने से इंकार करते हुए मामले की शिकायत डीजीपी से करने की बात कही है।
घटना 18 फरवरी की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि थाना कागारौल क्षेत्र के नगला मकरौल इटौरा में शादी समारोह के दौरान पवन नामक व्यक्ति ने गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर वह अपने साथियों महेश चंद जाटव। वीरेंद्र सिंह, शिवनारायण, पीतम, नितिन, नरेंद्र सिंह, नेमीचंद और तेजवीर आदि को बुला लाया।
आरोप है कि इन्होंने पथराव और फायरिंग की, जिससे वहां अफ़रा तफरी मच गई। सभी लोग जान बचाने के लिए भाग कर एक घरों में छुप गए। आरोपियों ने घरों में घुसकर भी मारा। जिसकी वजह से कई लोग हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया गया। इस मामले में दूसरे पक्ष नेमी चंद ने 22 फरवरी को मुक़दमा दर्ज कराया हुआ है।
उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। रालोद नेता महेश चंद ने इसे झूठा बताया है।