आगरा में बकरियों से भरी गाड़ी में लगी भीषण आग, राहगीरों ने किया रेस्क्यू

आगरा। आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेशनल हाइवे-19 पर चलते एक वाहन में अचानक आग लग गई। यह वाहन बकरियों से भरा हुआ था। घटना के समय गाड़ी से धुआं उठता देख आसपास के राहगीर अलर्ट हो गए और आनन-फानन में राहत कार्य शुरू कर बकरियों को सुरक्षित बचा लिया।

Apr 24, 2025 - 12:23
 0
आगरा में बकरियों से भरी गाड़ी में लगी भीषण आग, राहगीरों ने किया रेस्क्यू
एत्मादपुर क्षेत्र में आग लगने के बाद वाहन से बकरियों को रेस्क्यू करते लोग।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाड़ी में बकरियों को ले जाया जा रहा था, तभी अचानक उसमें आग लग गई। आग लगते ही चालक और सहयोगी तो गाड़ी से उतर गये, लेकिन गाड़ी के अंदर फंसी बकरियों की जान पर बन आई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए बकरियों को गाड़ी से बाहर निकाला।

इस दौरान किसी ने घटना का लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग जान की परवाह किए बिना बकरियों को बचाने के लिए दौड़ पड़े।

SP_Singh AURGURU Editor