लाल किले हमले में शामिल आई20 कार का मालिक आमिर गिरफ्तार

दिल्ली के लाल किला में हुए धमाके में एनआईए ने बड़ा खुलासा किया है। आत्मघाती हमलावर ने कार में आईईडी का इस्तेमाल किया था। इस मामले में एनआईए ने जम्मू-कश्मीर से आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया है। उसने हमलावर के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची थी। विस्फोट में इस्तेमाल की गई कार आमिर के नाम पर थी।

Nov 16, 2025 - 19:53
 0
लाल किले हमले में शामिल आई20 कार का मालिक आमिर गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले ब्लास्ट में राष्ट्रीय जांच एजेंसी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनआईए ने आई20 कार के मालिक आमिर राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। आमिर ने ही डॉ. उमर के साथ मिलकर दिल्ली को दहलाने की खतरनाक साजिश रची थी। आमिर जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा का रहने वाला है। एनआईए ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि आत्मघाती हमलावर ने कार में धमाके के लिए आईईडी का इस्तेमाल किया। जिसमें 13 लोगों की जान चली गई थी और 32 लोग घायल हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक विस्फोट में इस्तेमाल की गई कार आमिर के नाम पर रजिस्टर्ड थी। जांचकर्ताओं का कहना है कि वह वाहन खरीदने में मदद के लिए दिल्ली गया था, इससे पहले कि उसे वाहन-जनित आईईडी में बदल दिया गया। फोरेंसिक जांच से पता चला है कि मृत चालक की पहचान डॉ. उमर उन नबी के रूप में हुई है, जो फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय के जनरल मेडिसिन विभाग में सहायक प्रोफेसर और पुलवामा जिले का रहने वाला था। एनआईए ने नबी का एक और वाहन भी जब्त कर लिया है, जिसकी अब सबूतों के लिए जांच की जा रही है।