अभाविप की महानगर कार्यकारिणी घोषित, प्रो. राजेश दोबारा अध्यक्ष, शिवांग फिर बने महानगर मंत्री
आगरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) आगरा महानगर की नई कार्यकारिणी की घोषणा जुबली हॉल, पालीवाल परिसर में आयोजित छात्र सम्मेलन के दौरान की गई। सम्मेलन में वर्षभर के सभी प्रमुख गतिविधियों, छात्र-कल्याण कार्यक्रमों और सामाजिक अभियानों का विवरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर राजेश कुशवाह को पुनः महानगर अध्यक्ष तथा शिवांग को पुनः महानगर मंत्री घोषित किया गया। नई टीम के गठन के दौरान हॉल तालियों से गूंज उठा।

अभाविप के प्रांत संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसा संगठन है, जो केवल छात्रों के हक की आवाज नहीं उठाता, बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि अभाविप द्वारा ज़रूरतमंद छात्रों को किताबें वितरित करना, "एसएफएस" के माध्यम से रक्तदान अभियान, सर्द मौसम में गरीब एवं जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. राजेश लवानिया ने आगरा विश्वविद्यालय, आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज एवं बीडी जैन कॉलेज की इकाई कार्यकारिणी की घोषणा की।
घोषित महानगर कार्यकारिणी
अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) राजेश कुशवाह, उपाध्यक्ष डॉ. अश्वनी सिंह, मंत्री शिवांग, सहमंत्री नितिन दुबे, देव कटारा, रोनित परमार, प्रथम गोयल, दीक्षा चौधरी, ईशा शाक्य, लक्की बंसल, कोषाध्यक्ष डॉ. गुंजन सिंह, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष शिवम कोहली, मंत्री रचित यादव, आगरा कॉलेज इकाई अध्यक्ष शौर्य रघुवंशी, मंत्री जितेंद्र चौधरी, आरबीएस कॉलेज इकाई अध्यक्ष आदित्य, मंत्री आशीष, बीडी जैन गर्ल्स कॉलेज इकाई अध्यक्ष मृदु गुप्ता और मंत्री सोनाली घोषित किए गए।
सम्मेलन में प्रमुख रूप से उपस्थित
सम्मेलन में विभाग संगठन मंत्री रजत जोशी, प्रांत कार्यालय मंत्री अभिषेक मौर्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम कश्यप, कर्मवीर बघेल, पुनीत कुमार, दीपक कश्यप, आकाश शर्मा, सुब्रत हरदेनिया, सुमित शर्मा, टीना बघेल आदि कार्यकर्ता एवं छात्र बड़ी संख्या में मौजूद रहे।