आगरा-जयपुर हाईवे पर हादसा, नीलगाय से टकराकर टेंपो पलटा, दो घायल
आगरा। सोमवार सुबह आगरा-जयपुर हाईवे पर किरावली के पास एक नील गाय की वजह से सड़क हादसा हो गया। करीब 11:30 बजे एक ऑटो टेंपो अचानक सड़क पर आई नीलगाय से टकरा गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नीलगाय अचानक हाईवे पर आ गई थी, जिससे चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और टेंपो सीधे उससे जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन पलटकर खाई में जा गिरा और सवारियों में चीख-पुकार मच गई। टेंपो में चालक सहित एक महिला और दो युवक सवार थे। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और खाई में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
घायलों में महिला के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों को किरावली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं चालक और अन्य सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय तक अफरा-तफरी और जाम जैसी स्थिति रही, लेकिन पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यातायात बाद में सामान्य कर दिया गया।