एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती करए गए

मुंबई। बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस काफी चिंता में नजर आ रहे हैं।

Oct 31, 2025 - 21:16
 0
 एक्टर धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती करए गए

 
एक्टर धर्मेंद्र को  हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद धर्मेंद्र के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे है। इस खबर के सामने आने के बाद अब मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आनी शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स और परिवार के करीबी सूत्रों के मुताबिक 'चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी उम्र को देखते हुए समय-समय पर उनकी कई जांचें होती रहती हैं और वे इसी के लिए अस्पताल में हैं।

एक्टर बिल्कुल ठीक हैं और परेशानी की कोई बात नहीं है।' इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि धर्मेंद्र पहले भी इलाज के लिए हॉस्पिटल जाते रहे हैं और वापस आने के बाद फैंस को अपनी सेहत की जानकारी देते रहते हैं।
 
एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र अपने इंस्टाग्राम हैंडल से वीडियो और फोटोज शेयर करते है, जिसे उनके फैंस काफी पसंद भी करते हैं। इसके अलावा धर्मेंद्र अब भी फिल्मों में अपना जलवा दिखा रहे हैं। एक्टर लास्ट फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी  में आलिया भट्ट  और रणवीर सिंह  के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में धर्मेंद्र की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।