एडीए ने मोबाइल टावर किया सील

आगरा। एडीए की प्रवर्तन टीम ने आज मोंहनपुरा के एक मकान की छत पर अवैध रूप से लगाए जा रहे मोबाइल टावर को सील कर दिया।

Sep 20, 2024 - 21:45
 0
एडीए ने मोबाइल टावर किया सील

रकाबगंज क्षेत्र के मोहनपुरा स्थित एक मकान की छत पर मोबाइल टावर स्थापित किया जा रहा था। क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत प्राधिकरण के अधिकारियों से की। प्रवर्तन प्रभारी के निर्देश पर सहायक अभियंता ने प्रवर्तन टीम के साथ मौक़े पर पहुँचकर टावर को सील कर दिया। कम्पनी अधिकारियों को चेतावनी दी कि बिना अनुमति टावर न लगाएँ।