फिर दहाड़ा एडीए का बुलडोजर: मनोहरपुर की अवैध कॉलोनी जमींदोज, बिना नक्शे बनी बिल्डिंग सील

गुरुवार को लगातार दूसरे दिन भी गरजा आगरा विकास प्राधिकरण का महाबली। इस बार 3000 वर्गगज में बसी कॉलोनी की बाउंड्री ढहाई गई। सड़क उखाड़ दी गई। बल्केश्वर में बिना स्वीकृति बनी इमारत पर सील लगा दी गई।

Jun 12, 2025 - 19:06
 0
फिर दहाड़ा एडीए का बुलडोजर: मनोहरपुर की अवैध कॉलोनी जमींदोज, बिना नक्शे बनी बिल्डिंग सील
गुरुवार को बल्केश्वर क्षेत्र में अवैध कॊलोनी ढहाता एडीए का जेसीबी।

आगरा। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) का एक्शन मोड गुरुवार को भी जारी रहा। बल्केश्वर क्षेत्र के मनोहरपुर में 3000 वर्गगज में बसाई जा रही एक गैरकानूनी कॉलोनी पर प्राधिकरण का बुलडोजर चला और कुछ ही घंटों में कॉलोनी जमींदोज हो गई। वहीं दूसरी कार्रवाई में बिना नक्शे स्वीकृति के बनाई जा रही एक इमारत को भी सील कर दिया गया।

अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

एडीए को सूचना मिली थी कि मनोहरपुर, बल्केश्वर रोड पर सुरेश अग्रवाल और मनोज अग्रवाल बिना अनुमति के प्लॉट काटकर कॉलोनी विकसित कर रहे हैं। जांच में पाया गया कि प्राधिकरण से कोई भी नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया था। टीम ने कार्रवाई करते हुए प्लॉटों की बनी बाउंड्री और निर्माणाधीन सड़क को पूरी तरह उखाड़ दिया।

 एडीए की टीम कार्रवाई के लिए आज बुलडोजर लेकर मनोहरपुर पहुंच गई। टीम ने बुलडोजर की मदद से वहां हो रहे अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। निर्माणकर्ताओं ने इस अवैध कॉलोनी में कई प्लॉटों की लगभग 5-5 फीट ऊंची बाउंड्री कर दी थी। बुलडोजर की मदद से कॉलोनी की मुख्य बाउंड्री सहित सभी प्लॉटों की बाउंड्री को ढहा दिया गया। साथ ही कॉलोनी में बन रही सड़क भी उखाड़ दी गई।

अवैध बिल्डिंग की गई सील 

प्राधिकरण की टीम ने बल्केश्वर महादेव मंदिर रोड पर बन रही एक अवैध बिल्डिंग को भी सील कर दिया। यहां बॉबी नामक  व्यक्ति द्वारा भवन संख्या-35/60, ए-6, निकट भोले बाबा ट्रेडर्स, बल्केश्वर महादेव मंदिर रोड पर अनाधिकृत निर्माण कर लिया गया था। पुरानी बाउंड्री के पीछे नया निर्माण किया गया था। टीम ने जब इस निर्माण के बारे में पूछताछ की तो निर्माणकर्ता कोई परमिशन नहीं दिखा पाया। इसके बाद प्रवर्तन विभाग ने निर्माणकर्ता को नोटिस दिया। तीन नोटिस देने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्राधिकरण ने आज बिल्डिंग पर सील लगा दी।

SP_Singh AURGURU Editor