राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प, अधिवक्ताओं ने मनाया राष्ट्र गौरव दिवस

आगरा। लोकसभा में नेता विपक्ष तथा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के जन्मदिवस पर राजीव गांधी बार एसोसिएशन के तत्वावधान में उनका जन्मदिवस ‘राष्ट्र गौरव दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अधिवक्ताओं एवं कांग्रेसजनों ने राहुल गांधी को देश का गौरव बताते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

Jun 19, 2025 - 19:06
 0
राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प, अधिवक्ताओं ने मनाया राष्ट्र गौरव दिवस
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए एकत्रित हुए अधिवक्ता।

राहुल गांधी ही हैं एकमात्र विकल्प

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कहा, राहुल गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। आज देश में 11 वर्षों से धर्म और मजहब की दीवार खड़ी कर समाज को बांटने वाली राजनीति की जा रही है। ऐसी स्थिति में केवल राहुल गांधी ही वह नेता हैं जो हर धर्म, हर जाति, हर वर्ग के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि देश का सामाजिक ताना-बाना बिखर रहा है, विकास अवरुद्ध है और नफरत की राजनीति चरम पर है। राहुल गांधी ही देश को पुनः एकजुट और समरस बना सकते हैं।

अधिवक्ताओं का समर्थन और संघर्ष का संकल्प

इस मौके पर अधिवक्ताओं ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर संघर्ष, हर कुर्बानी देने का संकल्प दोहराया। प्रमुख अधिवक्ता रामदत्त दिवाकर, आरएस मौर्य, अवधेश सोलंकी, बी.एस. फौजदार, सत्य प्रकाश सक्सेना, उमेश जोशी, नवीन वर्मा, राहुल कुमार, अजय प्रताप सिंह, रतीराम, चंद्रभान, निर्मल, पवन कुमार शर्मा सहित दर्जनों अधिवक्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के महासचिव राजेन्द्र गुप्ता धीरज ने किया।

SP_Singh AURGURU Editor