हाई कोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं ने दिया धरना, 24 को यूनिटी ऑफ एडवोकेट दौड़  

आगरा। आगरा में हाईकोर्ट खंडपीठ स्थापना की मांग को लेकर आदोलनरत जनमंच के बैनर तले अधिवक्ताओं ने आज दीवानी चौराहा पर चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा स्थल पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। बाद में अधिवक्ताओं ने धरना देकर हाई कोर्ट खंडपीठ की आवाज बुलंद की।

Dec 22, 2024 - 18:05
 0
हाई कोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं ने दिया धरना, 24 को यूनिटी ऑफ एडवोकेट दौड़   
दीवानी कचहरी चौराहा पर चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन करते अधिवक्ता।  

-अब रन फॊर हाई कोर्ट बेंच के नाम से चलेगा आंदोलन

-अधिवक्ताओं ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए किया यज्ञ

धऱनारत अधिवक्ताओं ने भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। धऱना के दौरान अधिवक्ताओं ने वी वांट हाई कोर्ट, आगरा मांगे हाई कोर्ट, अधिवक्ता एकता जिंदाबाद जैसे नारे लगाए। 

धरना स्थल पर ही हुई गोष्ठी में अधिवक्ताओं ने हाई कोर्ट खंडपीठ की जरूरत रेखांकित की। आंदोलन के क्रम  तय किया गया कि अब रन फॊर हाई कोर्ट बेंच नाम से आंदोलन चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत 24 दिसंबर को सिविल कोर्ट परिसर में प्रभात फेरी निकालकर की जाएगी। इसी दिन बैठक कर रन फॊर हाई कोर्ट बेंच कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।

बैठक में तय किया गया कि अभी नहीं तो कभी नहीं...की  तर्ज पर रन फॊर हाई कोर्ट आंदोलन चलाया जाएगा, जिसमें आगरा की जनता को भी जोड़ा जाएगा। आंदोलन को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यूनिटी के स्तर पर एडवोकेट्स को जोड़ा जाएगा।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनमंच अध्यक्ष चौधरी अजय सिंह और पी. सक्सेना ने की। संचालन वीरेंद्र फौजदार ने किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमा शंकर शर्मा एडवोकेट थे। चिव हृदयेश कुमार यादव एडवोकेट, फूल सिंह चौहान, अखिलेश यादव, विनय कुमार अग्रवाल, उदयवीर सिंह, नरेंद्र कुमार वर्मा, चौधरी विशाल सिंह, श्याम सुंदर उर्फ प्रशांत सिकरवार, अनुराग यादव, प्रदीप, कुणाल शर्मा आदि मौजूद रहे

SP_Singh AURGURU Editor