अफगानिस्तान ने श्रीलंका को दिए जीत के लिए 170 का टारगेट

दुबई। अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच आज यानी 18 सितंबर को एशिया कप 2025 का 11वां मैच खेला जा रहा है। मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। अफगानिस्तान की पूरी टीम 169 रन पर आउट हो गई। श्रीलंका को यह मैच जीतने के लिए 170 रन बनाने हैं।

Sep 18, 2025 - 23:15
 0
अफगानिस्तान ने श्रीलंका को दिए जीत के लिए 170 का टारगेट


अफगानिस्तान के लिए ये मैच करो या मरो का है। अगर टीम हारती है तो वह सुपर-4 की रेस से बाहर हो जएगी। ऐसे में फिर ग्रुप बी से श्रीलंका के साथ बांग्लादेश की टीम सुपर-4 में पहुंचेगी। 

बैटिंग में धूम मचाने के बाद मोहम्मद नबी ने बॉलिंग में भी अपना कमाल दिखाया है। अफगानिस्तान के लिए नबी ने कामिल मिसारा को आउट कर श्रीलंका को दूसरा दे दिया। इस तरह अफगानिस्तान ने मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है।

श्रीलंका का पहला विकेट पथुम निसांका का गिरा जो  सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं। श्रीलंका का पहला विकेट 24 रन पर गिरा। अजमतुल्लाह उमरजई ने अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई।

इससे पहले श्रीलंकाई पारी की शुरुआत पथुम निसांका और कुसल मेंडिस ने की। अफगानिस्तान के लिए पहला ओवर फजलहक फारूकी ने फेंका।

अंतिम ओवर में मोहम्मद नबी के बैक टू बैक 5 छक्के की मदद से अफगानिस्तान ने श्रीलंका के सामने 170 रनों का टारगेट दिया है। मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।