दूध के बाद अब पनीर में मिलावट, एफएसडीए की छापेमारी से खुली खाद्य धोखाधड़ी की परतें

आगरा। जन स्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुके नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। खेरागढ़ में नकली दूध के बाद अब ताजगंज क्षेत्र में विभाग ने एक गोदाम पर छापेमारी कर पांच क्विंटल नकली पनीर जब्त किया। टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट करा दिया।

Nov 12, 2025 - 13:35
 0
दूध के बाद अब पनीर में मिलावट, एफएसडीए  की छापेमारी से खुली खाद्य धोखाधड़ी की परतें
नकली पनीर को नष्ट करते खाद्य विभाग के कर्मचारी ।

आगरा। जन स्वास्थ्य के लिए खतरा बन चुके नकली खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की कार्रवाई लगातार जारी है। खेरागढ़ में नकली दूध के बाद अब ताजगंज क्षेत्र में विभाग ने एक गोदाम पर छापेमारी कर पांच क्विंटल नकली पनीर जब्त किया। टीम ने इसे मौके पर ही नष्ट करा दिया।

सहायक खाद्य आयुक्त एसएसएच आबिदी ने बताया कि गोदाम नरेंद्र राठौर उर्फ पप्पू का बताया जा रहा है। पनीर के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह जांच की जा रही है कि पनीर किन रासायनिक पदार्थों से तैयार किया जा रहा था और इसकी सप्लाई किन क्षेत्रों में होती थी। दोषियों के खिलाफ मुकदमे की तैयारी की जा रही है।

टीम ने बताया कि स्वास्थ्य के लिए यह नकली पनीर बेहद खतरनाक साबित हो सकता था। इससे न केवल फूड पॉयजनिंग, बल्कि लिवर और किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है। शहर से बाहर एक जेसीबी मशीन की मदद से बड़ा गड्ढा खोदकर नकली पनीर को नष्ट कराया गया और गड्ढे को बंद कर दिया गया।

इससे पहले विभाग ने खेरागढ़ के चिलर प्लांट में छापेमारी कर 5300 लीटर नकली दूध नष्ट कराया था, जिसे विभिन्न रासायनिक पदार्थों से तैयार किया जा रहा था। वहां से भी 10 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। एफएसडीए की यह कार्रवाई शहर में खाद्य सुरक्षा और जन स्वास्थ्य की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।