अग्रवाल युवा संगठन ने मेधावी छात्र-छात्राओं और मेडिकल कैंप योगदानकर्ताओं का किया सम्मान
आगरा। अग्रवाल युवा संगठन द्वारा महाराजा अग्रसेन भवन, पुष्पांजलि सभागार में आयोजित एक समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं एवं मेडिकल कैंप में योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया।
समारोह में वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और उपहार प्रदान किए गए। मंच से वक्ताओं ने शिक्षा, संस्कार और समाज की एकता पर प्रेरणादायी विचार रखे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। विद्यार्थियों ने अपने सम्मान को गर्व का क्षण बताते हुए समाज और देश के लिए बेहतर योगदान देने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, सुरेश चंद गर्ग (तपन ग्रुप), नितेश चैन और मुरारी लाल प्रसाद अग्रवाल मौजूद रहे। संगठन अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महामंत्री अंकित अग्रवाल और मीडिया प्रभारी सोनू अग्रवाल ने आयोजन की सफलता पर समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।
समाज के वरिष्ठजनों, अभिभावकों और गणमान्य अतिथियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। विनोद अग्रवाल संस्थापक ,मुख्य संरक्षक विनय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल अध्यक्ष, अंकित अग्रवाल जितेंद्र अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, विभु सिंघल, कपिल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, दीपक बंसल, अखिल अग्रवाल, उमेश अग्रवाल ,अमित अग्रवाल ,गौरव अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल ,अमित अग्रवाल, पुनीत गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।