VIDEO ADVT IN NEWS : अन्नकूट में महंगाई का तड़का, गोभी—टमाटर ने आज भाव खाए, गाजर—मटर 320 रूपये किलो या देखे नसीब नहीं

आगरा। दीपोत्सव में शनिवार को यानि आज गोवर्धन पूजा हो रही है। अन्नकूट का प्रसाद लग रहा है। अन्नकूट में इस बार महंगाई का तड़का लगा हुआ है। थोक मंडी में ही सब्जियों के दाम आसमान चूम रहे हैं। बैंगन 70 से 80 रुपये प्रति किग्रा की दर से थोक मंडी में बिक रहा है। गोभी भी लगभग इसी दाम में मिल रही है। सब्जियों के साथ फ्री में मिलने वाला धनिया अलग नखरे खा रहा है। फुटकर मंडी में तो सब्जियां दोगुने दाम में बिक रही हैं।

Nov 2, 2024 - 18:41
 0

न्यू आगरा सब्जी मंडी में आज मटर और गाजर जैसी सब्जियां देखे नसीब नहीं हुईं। जबकि यह अन्नकूट की सब्जी के लिए प्रमुख मानी जाती हैं। इन सब्जियों की उपलब्धता न होने से लोग फ्रोजन मटर और इसी तरह बाजार में लाई गई गाजर खरीदने को मजबूर हुए। एकाध जगह मटर दिखी भी लेकिन इसके दाम सुनकर लोगों ने आज अन्नकूट में मटर डालने का विचार त्याग दिया। मटर का भाव 320 रूपये किलो रहा। धनिया लगभग 150 रूपये रहा। आलू ​के दाम पिछले दिनों के बराबर ही हैं, लेकिन टमाटर, गोभी, पत्ता गोभी, बैंगन जैसी सब्जियां लगभग एक ही दाम 70 से 100 रूपये किलो के बीच बिक रही हैं। 

आज जगह जगह भंडारा
दीपावली के अगले दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस बार दीपावली दो दिन की थी। आज शहर में जगह-जगह गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की जा रही है। गोवर्धन महाराज को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया जा रहा है। इसके लिए सब्जी मंडियों में सुबह से श्रद्धालु सब्जियां खरीदने पहुंच गए थे।

मिक्स सब्जी 120 से 200 रूपये किलो मिली
कई जगह व्यापारी मिक्स सब्जी 120 रूपये किलो बेच रहे हैं। अन्नकूट की सब्जी बनाने के लिए गोभी, गाजर, कद्दू, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, लौकी, बैंगन, आलू, सिंघाड़ा, जिमीकंद यानी सूरन के साथ ही तमाम वैराइटी मिक्स की गई हैं। 

SP_Singh AURGURU Editor