आगरा कॊलेज बीए चित्रकला की प्रायोगिक परीक्षा पांच मई को
आगरा। आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम के अनुसार बीए सेमेस्टर IV के छात्र-छात्राओं की चित्रकला (प्रायोगिक) परीक्षा 05 मई 2025 (शनिवार) को कॉलेज परिसर में संपन्न कराई जाएगी।
परीक्षा का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।
प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों से समय का पूर्ण पालन करते हुए अपनी वार्षिक फाइल के साथ उपस्थित होने का अनुरोध किया है, जिससे परीक्षा का संचालन सुचारु रूप से संपन्न किया जा सके।