आगरा कॊलेज में कलरव 2026 का आगाजः इंजीनियरिंग संकाय में संस्कृति और युवा नेतृत्व का संगम

आगरा। ताजनगरी के प्रतिष्ठित आगरा कॉलेज के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी संकाय में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘कलरव 2026’ का भव्य शुभारंभ सोमवार को ऐतिहासिक अंदाज में हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, युवा ऊर्जा और शानदार प्रबंधन के संगम ने इस आयोजन को यादगार बना दिया और कॉलेज के सांस्कृतिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।

Mar 30, 2026 - 20:04
 0
आगरा कॊलेज में कलरव 2026 का आगाजः इंजीनियरिंग संकाय में संस्कृति और युवा नेतृत्व का संगम
आगरा कॊलेज के इंजीनियरिंग संकाय में सोमवार को कलरव 2026 के शुभारंभ के मौके पर मंच पर मौजूद प्राचार्य प्रो, सीके गौतम और अन्य शिक्षकगण।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ. सी. के. गौतम, उप-प्राचार्य डॉ. पी. बी. झा, डॉ. भूपेंद्र चिकारा, डॉ. पूनम चांद, डॉ. यादवेंद्र शर्मा, डॉ. अमित रावत, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. धीरेन्द्र अग्रवाल एवं डॉ. अनुज कुमार पाराशर द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

गरिमामयी उपस्थिति और शिक्षकों का उत्साहवर्धन

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद डॉ. यादवेंद्र शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का ओजस्वी परिचय कराया। इस दौरान डॉ. रीता निगम, डॉ. चेतन, डॉ. आनंद, ई. आनंद, ई. पुष्कर, ई. अश्वनी कुमार, ई. विकास, ई. राजपाल सिंह और ई. दीपक पाठक सहित वरिष्ठ संकाय सदस्यों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

फाल्गुनी पाठक की प्रस्तुति ने बांधा समां

महोत्सव का सबसे बड़ा आकर्षण रही फाल्गुनी पाठक और उनके ग्रुप की लाइव प्रस्तुति। जैसे ही उनके सुर गूंजे, पूरा परिसर तालियों और उत्साह से झूम उठा। छात्रों और शिक्षकों ने इस संगीतमय शाम का भरपूर आनंद लिया।

छात्रों की प्रतिभा का विस्फोट

कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। संगीत में तन्मय जोशी, स्नेह माहौर और हर्ष शर्मा ने अपने गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं युवराज की बांसुरी और गायन की जुगलबंदी विशेष आकर्षण रही।
नृत्य में पारस सागर और वर्णिका चतुर्वेदी के सोलो परफॉर्मेंस ने जोश भर दिया, जबकि हिमांशी-प्रियांशी और प्रबल-साम्या की जोड़ियों ने तालमेल से तालियां बटोरीं। हेमंत ग्रुप और कशिश ग्रुप की प्रस्तुतियों ने टीम वर्क का शानदार उदाहरण पेश किया।
रचनात्मक मंचन में रैम्प वॉक, स्किट और काव्य पाठ के जरिए विद्यार्थियों ने सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रज्ज्वलन टीम ने संभाली पूरी कमान

इस विशाल आयोजन की सफलता का श्रेय ‘प्रज्ज्वलन 2026’ की टीम और हेड वॉलंटियर्स को गया, जिन्होंने हजारों की भीड़, मंच संचालन और अतिथि सत्कार को बेहद प्रोफेशनल तरीके से संभाला।

अपने संबोधन में डॉ. सी. के. गौतम ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों की छुपी प्रतिभा को निखारने का सर्वोत्तम मंच हैं। वहीं डॉ. पी. बी. झा ने तकनीकी शिक्षा के साथ सांस्कृतिक जुड़ाव को आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के अंत में संयोजक उद्धव द्विवेदी ने यश, नंदिनी, आयुष, दिव्यांश और पूरी टीम की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

Top of Form

SP_Singh AURGURU Editor