आगरा कॉलेज में एल.एल.एम. प्रवेश की तीसरी मेरिट सूची जारी, 19 मई को काउंसलिंग अनिवार्य
आगरा। आगरा कॉलेज ने एल.एल.एम. (सत्र 2023-24) में प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने यह सूची विधिवत घोषित की, जो श्रेणीवार कट-ऑफ अंकों के आधार पर तैयार की गई है।
श्रेणीवार कट-ऑफ अंक जारी
विधि विभागाध्यक्ष प्रो. डी. सी. मिश्रा ने बताया कि निम्नलिखित कट-ऑफ अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की गई है। ये है-
-सामान्य (OPEN) – 82.20
-ओ.बी.सी. – 75.07
-ई.डब्ल्यू.एस. – 68.23
-एस.सी. – 69.95
19 मई को होगी काउंसलिंग और दस्तावेज सत्यापन
मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक ने जानकारी दी कि चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग प्रक्रिया दिनांक 19 मई 2025 (सोमवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक लॉ फैकल्टी, आगरा कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी। सभी पात्र अभ्यर्थियों को समय पर उपस्थित होकर मूल दस्तावेजों और उनकी दो स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें भविष्य में प्रवेश का कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
प्रवेश के समय ये दस्तावेज़ लाना अनिवार्य
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक व एल.एल.बी. की अंकतालिकाएं/प्रमाण-पत्र। मूल निवास प्रमाण-पत्र। स्थानांतरण प्रमाण-पत्र। चरित्र प्रमाण-पत्र 500/- रुपये की ऑनलाइन शुल्क रसीद। अन्य प्रासंगिक दस्तावेज (यदि लागू हो)
मेरिट सूची एल.एल.बी. अंकों पर आधारित
कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह मेरिट सूची अभ्यर्थियों की एल.एल.बी. परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय पर सभी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें, अन्यथा उनका चयन निरस्त हो सकता है।