आगरा कॉलेज में सर्वाइकल व ब्रेस्ट कैंसर से बचाव का छात्राओं को मिला मंत्र
आगरा। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति चरण 5.0 विशेष अभियान के अंतर्गत आगरा कॉलेज, आगरा एवं एस. एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन आज महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।
आगरा। उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति चरण 5.0 विशेष अभियान के अंतर्गत आगरा कॉलेज, आगरा एवं एस. एन. मेडिकल कॉलेज, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन आज महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया।
प्राचार्य का संदेश
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे आगरा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सी. के. गौतम ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ मस्तिष्क का आधार है। शिक्षा में उत्कृष्टता तभी संभव है जब शरीर और मन दोनों स्वस्थ हों।”
विशेषज्ञों के मार्गदर्शन
प्रो. (डॉ.) रेनू अग्रवाल, विभागाध्यक्ष सामुदायिक चिकित्सा, ने संतुलित आहार, एनीमिया व रेबीज से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने छात्राओं को सप्ताह में कम से कम 2–3 दिन थाली को ‘रंगीन’ बनाने का संकल्प दिलाया।
प्रो. (डॉ.) रुचिका गर्ग, स्त्री रोग विभाग, ने सर्वाइकल कैंसर और मासिक धर्म से जुड़ी जागरूकता दी। उन्होंने बताया कि 8–45 वर्ष की महिलाएं सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन लगवाकर 90% तक सुरक्षित हो सकती हैं।
प्रो. (डॉ.) जूही सिंघल, सर्जरी विभाग, ने ब्रेस्ट कैंसर की प्रारंभिक पहचान और बचाव पर जोर दिया। उन्होंने स्वयं जांच की चार सरल विधियों का प्रशिक्षण दिया।
डॉ. पुनूर कौर ने मासिक धर्म एवं स्वच्छता संबंधी भ्रांतियों को दूर करते हुए छात्राओं को स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया।
मेडिकल टीम की सक्रिय भूमिका
एस. एन. मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर टीम — डॉ. ज्योति, डॉ. सोनिया, डॉ. सृष्टि, डॉ. सिमरन और डॉ. मोनिका — ने छात्राओं व शिक्षिकाओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और मधुमेह परीक्षण कर परामर्श प्रदान किया।
संयोजन और सहयोग
इस शिविर का संयोजन कैप्टन रीता निगम, कंपनी कमांडर, आर्मी गर्ल्स विंग ने किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे प्रतिदिन कम से कम एक घंटा स्वास्थ्य के लिए निकालें।
एस. एन. मेडिकल कॉलेज टीम व प्राचार्य प्रो. प्रशांत गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रो. दीपा रावत, प्रो. जयश्री भारद्वाज, प्रो. ममता सिंह, प्रो. मंजू शर्मा, प्रो. अमित सरकार, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. सुमन कपूर, प्रो. गीता महेश्वरी, डॉ. ऋजु निगम, डॉ. गौरव कौशिक, डॉ. मनीषा दोहरे, डॉ. अर्चना यादव, डॉ. ललिता सिंह, डॉ. निशा अग्रवाल, डॉ. शिवानी सेठ, डॉ. वसुधा अग्रवाल सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
एनसीसी आर्मी बॉयज एवं गर्ल्स विंग तथा एयर विंग की छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।