आगराः बिग पेजेस फाउंडेशन के स्थापना दिवस पर 10 संस्थाओं को मिला सेवा रत्न सम्मान
आगरा। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली दस संस्थाओं को ‘सेवा रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान बिग पेजेस फाउंडेशन के दसवें स्थापना दिवस समारोह पर प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन संजय प्लेस स्थित होटल पी.एल. पैलेस में धूमधाम से हुआ।
समारोह का शुभारंभ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति, लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, जनकपुरी समिति के अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल, तपन ग्रुप के चेयरमैन सुरेश चंद गर्ग, भाजपा महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता और अध्यक्ष विमल आगरावाला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
संरक्षक मधुकर अरोड़ा ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय परिवेश में समाज सेवा और समुदाय की भूमिका विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। इसमें शिक्षा क्षेत्र के मनीष अग्रवाल, डॉ. ईभा गर्ग, सुनीता सिंह, एड. राकेश भटनागर और नीरज गुप्ता ने अपने विचार रखे।
संस्थान के सचिव मनीष वर्मा ने कहा कि समाज सेवा में निस्वार्थ कार्य कर रही 10 संस्थाओं क्षेत्र बजाजा कमेटी, हेल्प आगरा, लोकहितम ब्लड सेंटर, महिला आशियाना समिति, एक पहल पाठशाला, मन की उड़ान, प्रसादम, सेवा भाव समिति, जीवन शक्ति फाउंडेशन और न्यू लाइफ फाउंडेशन को सेवा रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। इसके साथ ही संस्था में सक्रिय योगदान देने वाले 18 सहयोगियों को भी मंच से सम्मानित किया गया। विशेष सम्मान से गुंजन अग्रवाल को सम्मानित किया गया। मंच संचालन रिनेश मित्तल और पीएस गीत ने किया।
इस अवसर पर एडवोकेट बसंत गुप्ता, ओम मित्तल, कविता यादव, विश्वदीप सिंह राठौर, जातिन अग्रवाल, अमन त्यागी, सुमित गोयल, सईम अहमद, यतीन्द्र माहेश्वरी, मनोज यादव, विक्की बाबा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।