आगरा में मातृशक्ति का सम्मान, 3000 से अधिक कन्याओं का किया पूजन, चरण पखारकर लिया आशीर्वाद

आगरा के सेवला स्थित नारायण रिसोर्ट में सेवा भारती ब्रज प्रदेश छावनी महानगर द्वारा विशाल कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 3000 से अधिक कन्याओं का चरण पखारकर पूजन किया गया। चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर, आरती उतारकर कन्याओं को भोज कराया गया और उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के श्याम किशोर, विभाग प्रचारक प्रमोद और एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने किया। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक एकता, समरसता और मातृशक्ति के सम्मान को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम से पहले हवन हुआ और समाज के वृद्धजनों का भी सम्मान किया गया।

Mar 29, 2026 - 17:15
 0
आगरा में मातृशक्ति का सम्मान, 3000 से अधिक कन्याओं का किया पूजन, चरण पखारकर लिया आशीर्वाद
कन्या पूजन के बाद चरण छूकर आशीर्वाद लेते आयोजकगण।

सेवा भारती ब्रज प्रदेश छावनी महानगर ने नारायण रिसोर्ट, सेवला में विशाल कन्या पूजन कराया, हवन-भोज-उपहार के साथ सामाजिक समरसता और नारी सम्मान का दिया संदेश

आगरा। जल से चरण पखारकर पैर पूजे। फिर चुनरी पहनाकर मस्तक पर तिलक किया। आरती कर भोज कराया और उपहार दिए। समाजिक एकता व समरसता के भाव को बढ़ावा व मात्रशक्ति के सम्मान में आज सेवा भारती ब्रज प्रदेश छावनी महानगर ने विशाल सेवा बस्तियों की बच्चियों का कन्या पूजन का आयोजन किया। देवी स्वरूपा कन्याओं के पैर छूकर आशीर्वाद  लिया। नारायण रिसोर्ट सेवला में आयोजित कार्यक्रम में 3000 से अधिक कन्याओं का पूजन कर भोज कराया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के श्याम किशोर जी, सेवा भारती के विभाग प्रचारक प्रमोद, एमलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कन्या पूजन कर किया। कहा कि इस तरह के आयोजन समाजिक एकता का संदेश देते हैं। साथ ही महिलाओं के प्रति सम्मान करना भी सिखाते हैं। कार्यकारिणी के संरक्षक डॉ. राजवीर सिंह, दिनेश बंसल, अध्यक्ष डॉ. पीके मिश्रा, महामंत्री संजय सिंघल ने चरण पखारकर पोछे, चरण पूजन के बाद चुनरी पहनाकर मस्तक पर तिलक किया। भोज कराया और उपहार दिए। कहा सभी वर्ग की कन्याओं का एक साथ पूजन करने से समरसता का भाव बढ़ता है।  

कन्या पूजन से पूर्व प्रातः हवन किया गया। जिसमें समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों ने आहूति देकर विश्व कल्याण की कामना की। बताया कि हर वर्ष की तरह उद्देश्य कम से कम 2100 कन्याओं के पूजन का था परन्तु तीन हजार से अधिक कन्याओं का पूजन किया गया। लगभग 15 दिन पहले से ही कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ कर दी जाती हैं। इस अवसर पर समाज के वृद्धजनों का भी सम्मान किया गया। संचालन दिनेश अग्रवाल ने किया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष डॉ पीके मिश्रा, उपाध्यक्ष महेश त्यागी, महामंत्री संजय सिंघल, संरक्षक राजवीर सिंह, संरक्षक दिनेश बंसल, कोषाध्यक्ष ऋषि गुप्ता, झम्मन, विजय सिंह, हेमसिंह, डॉ. सुरेश चंद सिंघल, डॉ. मंजू सिंघल, डॉ. नीरज पाठक, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. मुकेश गोयल आदि उपस्थित थे।