आतंकी हमले के विरोध में आगरा में उबाल: पाकिस्तान को सबक सिखाने के स्वर
आगरा। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर-पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में आगरा में विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने एकजुट होकर कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
समाजवादी पार्टी द्वारा कैंडल मार्च और श्रद्धांजलि सभा
समाजवादी पार्टी दक्षिण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल के नेतृत्व में आज शाम शंकरगढ़ की पुलिया से रामनगर की पुलिया तक कैंडल मार्च निकाला गया। समापन डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धांजलि सभा के रूप में हुआ।
विनय अग्रवाल ने मांग की कि शहीद पर्यटकों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा, और उनके बच्चों की शिक्षा, परवरिश और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सरकार को लेनी चाहिए।
मार्च में सतीश चाहार, पार्षद राहुल चौधरी, बबलू जाटव (पूर्व पार्षद), नीरज कांत, श्याम भोजवानी, मोनिका नाज खान, नीरज रत्नप्रिया, नीरज सोढ़ी, संतोष पाल, सौरभ अग्रवाल, एडवोकेट इरशाद खान, प्रमोद चौहान, परवेज आलम, मोहित कुलश्रेष्ठ, बच्चन सिंह, सौरभ जैन, दीपांशु कुलश्रेष्ठ सहित अनेक समाजसेवी एवं व्यापारीगण शामिल हुए।
सिंधी समाज ने जताया गहरा दुख और दी श्रद्धांजलि
सिंधी सेंट्रल पंचायत, सिंधी पंचायत शाहगंज एवं सिंधी पंचायत सुलहकुल नगर के संयुक्त तत्वावधान में अमर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर दीप जलाकर व दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई।
सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने इस घटना को कायरतापूर्ण बताया और कहा कि इसके पीछे पाकिस्तान की नापाक साजिश है। उन्होंने भारत सरकार से कड़ा जवाब देने की मांग की। महामंत्री हेमंत भोजवानी ने कहा कि यह हमला पूरे देश के मन को झकझोर देने वाला है, और मोदी सरकार को अब और सख्त फैसले लेने चाहिए।
सभा में घनश्याम देवनानी, श्याम भोजवानी, जय प्रकाश धर्मानी, नरेश लखवानी, नानकराम मानवानी, ललित सुमरानी, परमानंद आतवानी, हरीश टहलियानी, सुनील मानवानी, टेकचंद सुखलनी, प्रकाश मंगवानी, जगदीश डोडानी, कन्हैया सोनी, मनीष भाटिया, मुकेश पारवानी, पंडित विकास शर्मा, खेमचंद मानवानी, सुंदर चेतवानी, आनंद नोतनानी, किशन लाल, मोहनलाल, भोजराज लालवानी, ईश्वर दास, दिलीप मानवानी, ओमप्रकाश, ललित कुमार, दयाल दास, हरीश डोडानी, लच्छू भाई, पूरनचंद, टीकम लालवानी, संजय नोतनानी, अशोक कुमार, मनीष कुमार, रमेश कुमार, कपिल, रमेश, जेठानंद, लालचंद, विजय त्रिलोकानी मौजूद रहे।