आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर को मातृशोक

आगरा। आगरा की महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह की माताजी श्रीमती राजरानी दिवाकर का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

Jan 30, 2026 - 22:26
 0
आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर को मातृशोक
स्व. राजरानी दिवाकर।

आदर्श नगर, रकाबगंज स्थित आवास से ताजगंज मोक्षधाम तक शवयात्रा निकाली गई, जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शहर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मां के निधन से महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह भावुक दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि उनकी मां उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा और मार्गदर्शक थीं। उन्हीं के संस्कार और सीख के कारण वह आज जनसेवा के मार्ग पर हैं। उन्होंने कहा कि हर कठिन निर्णय, हर दुविधा में मां का मार्गदर्शन मिलता था। मां के पास हर समस्या का समाधान होता था। अब उनके जाने से जीवन में गहरा खालीपन आ गया है।

महापौर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्व. राजरानी दिवाकर की आत्मा की शांति के लिए रविवार, 01 फरवरी 2026 को दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक सूर्यनगर स्थित पार्क में उठावनी होगी।

Top of Form

Bottom of Form

SP_Singh AURGURU Editor