आगरा मेट्रो: प्रथम कॉरिडोर के शेष ऐलिवेटेड भाग में 101 यू-गर्डर का सफलता से रखे गये
आगरा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की प्रथम कॉरिडोर परियोजना में तेज गति से निर्माण कार्य जारी है और शेष ऐलिवेटेड सेक्शन में 101 यू-गर्डर सफलतापूर्वक रखे गए हैं।
प्रथम कॉरिडोर के शेष ऐलिवेटेड भाग खंदारी स्थित आरबीएस रैंप से सिकंदरा तक कुल 654 पाइल, 150 पाइलकैप एवं 150 पियर का निर्माण किया जाना है, जिसमें से अब तक 624 पाइल, 120 पाइलकैप एवं 108 पिलर का निर्माण किया जा चुका है। इसके साथ ही अब तक 80 पियरकैप एवं 101 यू गर्डर का परिनिर्माण भी किया जा चुका है।
इस भाग में कुल 124 पियरकैप एवं 272 यू गर्डर का परिनिर्माण किया जाना है। इस भाग के लिए अरतौनी स्थित कास्टिंग यार्ड में पियरकैप, यू गर्डर आदि की कास्टिंग की जा रही है।
बता दें कि यूपी मेट्रो द्वारा प्रथम कॉरिडोर में ताज ईस्ट गेट से मन:कामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक आगरा मेट्रो का संचालन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। इसके साथ ही इस कॉरिडोर के शेष भूमिगत में टनल निर्माण का कार्य पूर्ण होने के बाद ट्रैक आदि सिस्टम्स का काम किया जा रहा है। इस भाग के सभी 4 भूमिगत स्टेशनों का सिविल निर्माण पहले ही पूर्ण हो चुका है, फिलहाल, इस भाग में तेज गति के साथ स्टेशनों की फिनिशिंग का काम किया जा रहा है।Top of Form
Bottom of Form