आगरा मेट्रो निर्माण में आई नई रफ़्तार, सिकंदरा कॉरिडोर पर यू-गर्डर लॉन्चिंग से दिखी प्रगति की नई तस्वीर

आगरा। आगरा मेट्रो रेल परियोजना अपने निर्माण के अगले महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुकी है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) द्वारा पहले कॉरिडोर — ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा — के शेष एलिवेटेड सेक्शन पर कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। इस खंड में अब स्टेशन प्लेटफार्म तल के निर्माण हेतु यू-गर्डर (U-Girder) रखे जा रहे हैं, जिससे परियोजना का दृश्य रूप से बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है।

Oct 4, 2025 - 21:56
 0
आगरा मेट्रो निर्माण में आई नई रफ़्तार, सिकंदरा कॉरिडोर पर यू-गर्डर लॉन्चिंग से दिखी प्रगति की नई तस्वीर
गर्डर लांच करती करें।

आगरा। आगरा मेट्रो रेल परियोजना अपने निर्माण के अगले महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुकी है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) द्वारा पहले कॉरिडोर — ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा — के शेष एलिवेटेड सेक्शन पर कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। इस खंड में अब स्टेशन प्लेटफार्म तल के निर्माण हेतु यू-गर्डर (U-Girder) रखे जा रहे हैं, जिससे परियोजना का दृश्य रूप से बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है।

गुरु का ताल से सिकंदरा तक बन रहे इस भाग में आईएसबीटी स्टेशन के प्लेटफार्म तल पर अब तक तीन यू-गर्डर सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं। ये यू-गर्डर विशेष रूप से स्टेशन संरचना के लिए डिजाइन किए गए हैं, जो सामान्य वायाडक्ट यू-गर्डर की तुलना में आकार में छोटे लेकिन तकनीकी रूप से सशक्त हैं।

आमतौर पर वायाडक्ट निर्माण में प्रयुक्त एक यू-गर्डर लगभग 28 मीटर लंबा और 160 टन वज़नी होता है। वहीं स्टेशन निर्माण में उपयोग किए जा रहे गर्डर को दो 500 टन क्षमता वाली क्रेनों की सहायता से उठाकर पियर कैप पर रखा जाता है। इस संपूर्ण प्रक्रिया की निगरानी अनुभवी इंजीनियरों की टीम द्वारा की जाती है, जिसमें हर चरण पर सुरक्षा और सटीकता सर्वोच्च प्राथमिकता होती है।

दूसरा कॉरिडोर: तीव्र निर्माण और समयबद्ध प्रगति

दूसरा कॉरिडोर, जो आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक फैला हुआ है, उसमें भी निर्माण कार्य तेज़ रफ़्तार से जारी है। इस कॉरिडोर में पियर कैप और यू-गर्डर के निर्माण का काम चल रहा है। डौकी स्थित कास्टिंग यार्ड में कास्टिंग कार्य किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता, स्थायित्व और दक्षता सुनिश्चित हो रही है।

निर्माण क्षेत्र में जन सुरक्षा और सुगम आवागमन बनाए रखने के लिए यूपीएमआरसी द्वारा गड्ढों को तुरंत भरने और साइट की पहुँच बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह यूपीएमआरसी की सुरक्षा व जनसुविधा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

परिचालन की दिशा में एक और कदम

वर्तमान में आगरा मेट्रो का पहला कॉरिडोर (ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा) का प्राथमिकता खंड — ताज ईस्ट गेट से मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन तक — पहले से ही चालू है। शेष खंड में स्थित चार भूमिगत स्टेशनों का सिविल कार्य पूर्ण हो चुका है और निकट भविष्य में यहां परिचालन शुरू होने की संभावना है। यूपीएमआरसी ने कहा कि वह आगरा के लोगों को एक विश्वस्तरीय, सुरक्षित और सुविधाजनक मेट्रो रेल प्रणाली प्रदान करने के लिए निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूरा करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।