आगरा मेट्रो का दूसरा कॉरिडोरः नौ रिग मशीनों से हो रही पाइलिंग, एमजी रोड पर 75 ट्रैफिक मार्शल तैनात

आगरा। आगरा मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे कॉरिडोर (आगरा कैंट से कालिंदी विहार) के निर्माण कार्य में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने गति ला दी है। एमजी रोड जैसे व्यस्ततम मार्ग पर पाइलिंग कार्य को तेजी से पूर्ण करने के लिए एक साथ 9 रिग मशीनें लगाई गई हैं। वहीं, यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु 75 से अधिक ट्रैफिक मार्शलों की तैनाती की गई है। पूरे कार्य की नियमित निगरानी हो रही है।

Jul 31, 2025 - 19:22
 0
आगरा मेट्रो का दूसरा कॉरिडोरः नौ रिग मशीनों से हो रही पाइलिंग, एमजी रोड पर 75 ट्रैफिक मार्शल तैनात
एमजी रोड पर गड्ढे भरते आगरा मेट्रो की टीम।

चरणबद्ध निर्माण, यातायात पर विशेष ध्यान

यूपी मेट्रो ने स्पष्ट किया है कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। ट्रैफिक बाधाओं को कम करने हेतु मार्गों पर पड़े गढ्ढों की निरंतर मरम्मत कराई जा रही है। बैरिकेडिंग पर एलईडी लाइट्स, फ्लैशर लाइट्स और रिफ्लेक्टर टेप जैसे सुरक्षा उपाय किए गए हैं।

चौबीसों घंटे ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे मार्शल

एमजी रोड पर मेट्रो निर्माण स्थलों के पास दिन-रात ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक मार्शल हर समय निगरानी कर रहे हैं। इनकी मौजूदगी से यातायात जाम की आशंकाएं काफी हद तक नियंत्रित हो रही हैं।

विश्वस्तरीय निर्माण का लक्ष्य, समय से पहले पूरा करने की तैयारी

यूपीएमआरसी पहले ही प्रायोरिटी कॉरिडोर को निर्धारित समय से 6 माह पहले चालू कर चुका है। उसी गति और गुणवत्ता को बनाए रखते हुए अब दूसरे कॉरिडोर को भी निर्धारित समय में विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

निर्माण में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं

प्राधिकरण की ओर से यह भी सुनिश्चित किया गया है कि निर्माण में गुणवत्ता और सुरक्षा के सभी मानकों का पालन हो। जहां भी संभव होगा, सड़कों को चौड़ा किया जाएगा जिससे निर्माण कार्य के दौरान यातायात बाधित न हो।

SP_Singh AURGURU Editor