बच्चे से कुकर्म करने वाले को आगरा पुलिस ने लंगड़ा कर दिया, मुठभेड़ में लगी गोली

आगरा। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की डिवीजन चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग बालक से कुकर्म (अप्राकृतिक कृत्य) के आरोपी आरोपी बबलू को को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर एनकाउंटर के दौरान घायल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बबलू पुत्र बांकेलाल निवासी दरगाह वाली गली, शांति सिनेमा के सामने, थाना जगदीशपुरा को पुलिस ने बिचपुरी रोड के पास मुठभेड़ के बाद धर दबोचा।

Jun 24, 2025 - 08:43
 0
बच्चे से कुकर्म करने वाले को आगरा पुलिस ने लंगड़ा कर दिया, मुठभेड़ में लगी गोली
पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ आरोपी बबलू पुलिस की गिरफ्त में।

-जगदीशपुरा क्षेत्र में बिचपुरी रोड पर हुई मुठभेड़, बाएं पैर में लगी गोली, तमंचा बरामद, फरारी की थी तैयारी, पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार

बबलू के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया है।

एसीपी हरीपर्वत विनायक भोंसले ने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला कि आरोपी आगरा से बाहर भागने की फिराक में है। सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसे घेरा, तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। चेतावनी के बावजूद वह नहीं रुका तो पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। गोली उसके पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

इस मामले में पीड़ित बालक की मां ने थाना जगदीशपुरा में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस सक्रिय हुई और मात्र 48 घंटे में आरोपी को धर दबोचा।

SP_Singh AURGURU Editor