आगरा पुलिस ने निबोहरा में लूट की साजिश की नाकाम, सदर बाजार में मोबाइल छीने वाला भी गिरफ्तार

आगरा । शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। निबोहरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर शाहवेद गेट के पास से एक शातिर बदमाश को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर सदर बाजार पुलिस ने मोबाइल छीनने की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Nov 7, 2025 - 22:11
 0
आगरा पुलिस ने निबोहरा में लूट की साजिश की नाकाम, सदर बाजार में मोबाइल छीने वाला भी गिरफ्तार
निबोहरा पुलिस व्दारा पकड़ा गया चोर।

आगरा । शहर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। निबोहरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर शाहवेद गेट के पास से एक शातिर बदमाश को चोरी की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर सदर बाजार पुलिस ने मोबाइल छीनने की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नीबोहरा पुलिस ने आरोपी दिलीप उर्फ दुर्बेश, जो इटावा के थाना सिविल लाइंस का हिस्ट्रीशीटर है, के पास से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं । पुलिस के मुताबिक, दिलीप अपने साथियों के साथ राहगीरों से लूट की योजना बना रहा था। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

 वहीं सदर बाजार क्षेत्र में  2 नवंबर को मुखनी गली बाजार में घटना उस समय हुई थी, जब एक महिला से मोटरसाइकिल सवार युवक ने मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की और छीना गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

आगरा पुलिस के इन दोनों अभियानों से यह स्पष्ट है कि अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शहर में पुलिस की गश्त और निगरानी लगातार मजबूत की जा रही है।