टी-20 टूर्नामेंट में आगरा पुलिस वॊरियर्स और जीएसटी रॊयल्स ने मैच जीते

आगरा। सी न्यूज के टी-20 टूर्नामेंट का दूसरा दौर शनिवार को सम्पन्न हुआ। इस दौर में दो मुकाबले खेले गए, जिनमें आगरा पुलिस वॉरियर्स और जीएसटी रॉयल्स ने अपने-अपने मुकाबले जीते।

Feb 8, 2025 - 21:23
Feb 8, 2025 - 21:24
 0
टी-20 टूर्नामेंट में आगरा पुलिस वॊरियर्स और जीएसटी रॊयल्स ने मैच जीते
टी-20 टूर्नामेंट में आगरा पुलिस वॊरियर्स और जीएसटी रॊयल्स ने मैच जीते

पहले मुकाबले में आगरा पुलिस वॉरियर्स ने नगरनिगम इलेवन को सात विकेट से हराया। नगरनिगम इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। इस दौरान राजा ने 48 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल थे। संदीप मावी ने 30 गेंदों पर 40 रन बनाए, जिसमें चार चौके और एक छक्का शामिल था।

आगरा पुलिस वॉरियर्स की ओर से डीसीपी लाइन अली अब्बास ने दो ओवरों में 10 रन खर्च एक विकेट लिया, जबकि दीपक कुमार ने चार ओवरों में मात्र 12 रन देकर दो विकेट लिए। सचिन ने चार ओवरों में 27 रन देकर दो विकेट लिए।

आगरा पुलिस वॉरियर्स ने 14.2 ओवरों में 132 रन बनाकर मैच जीत लिया। मोहित प्रजापति ने 42 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 52 रन बनाए और रिटायर्ड आउट हुए। आईपीएस अधिकारी एडिशनल पुलिस कमिश्नर संजीव त्यागी ने पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 22 गेंदों पर 33 रन बनाए।

दूसरे मुकाबले में जीएसटी रॉयल्स ने ईपीएफओ सुपर जाइंट्स को 90 रनों से हराया। जीएसटी रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। रजत शर्मा ने छह चौकों की मदद से 49 रन बनाए, जबकि विनोद यादव ने चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए।

ईपीएफओ सुपर जाइंट्स की ओर से सतीश चंद्र मीना ने 24 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि श्लोक चौहान और रीजनल पीएफ कमिश्नर कुमार अभिषेक ने एक-एक विकेट लिया।

ईपीएफओ सुपर जाइंट्स की टीम 16.1 ओवरों में 75 रनों पर सिमट गई। श्लोक चौहान ने 22 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए, जबकि नवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे रजनीश दीक्षित ने 13 रन बनाए।

जीएसटी रॉयल्स की ओर से डॉ हरित कुमार ने चार ओवरों में 12 रन देकर चार विकेट लिए, जबकि दीपक पाल ने दो विकेट लिए। विनोद यादव, वेद, विकास पवार और राजीव त्यागी ने एक-एक विकेट लिया। राजीव त्यागी को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मैचों का आनंद उठाने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार, मैंच का आंखों देखा हाल चैनल हेड विजय बघेल, विनोद जूनियर और राकेश कन्नौजिया ने सुनाया। मैच में अंपायरिंग यूपीसीए के अंपायर हरेंद्र शर्मा और वकार अहमद ने की।