आगरा में रिवाज संस्था ने 30 से अधिक डॉक्टरों ‘अशेष सम्मान – जीवन रक्षक’ से नवाज़ा

आगरा में रिवाज़ संस्था द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह ‘अशेष सम्मान – जीवन रक्षक’  में 30 से अधिक चिकित्सकों को उनके निस्वार्थ योगदान और सेवाभाव के लिए सम्मानित किया गया। होटल ग्रांड में आयोजित इस कार्यक्रम ने चिकित्सा पेशे के मानवीय और सामाजिक पक्ष को उजागर करते हुए चिकित्सकों के समर्पण को नई पहचान दी।

Sep 18, 2025 - 21:55
 0
आगरा में रिवाज संस्था ने 30 से अधिक डॉक्टरों ‘अशेष सम्मान – जीवन रक्षक’ से नवाज़ा
होटल ग्रांड में रिवाज़ संस्था द्वारा आयोजित ‘अशेष सम्मान – जीवन रक्षक’ सम्मान समारोह में शामिल सम्मानित चिकित्सक और संस्था के सदस्य।

आगरा। रिवाज़ संस्था ने गुरुवार को शहर के प्रख्यात चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया। कैंट रोड स्थित होटल ग्रांड में आयोजित ‘अशेष सम्मान – जीवन रक्षक’  समारोह में 30 से अधिक डॉक्टरों को उनके त्याग, समर्पण और समाजसेवा के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसमें शकुन बंसल, डॉ. जुगल इंदौलिया, संजय सिंह चौहान, डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. स्पर्श निगम, एडवोकेट नम्रता मिश्रा, कुलदीप पाठक, सौम्या कौशल, राहुल बंसल, स्वतंत्र कुमार, नमिता सिंह, मधुर बंसल और जीनत ज़ीशान शामिल रहे।
रिवाज़ संस्था की अध्यक्ष मधु सक्सेना ने स्वागत करते हुए कहा कि महामारी या किसी भी संकट में डॉक्टर ही ऐसे योद्धा हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे रहते हैं। यह सम्मान समारोह उनके त्याग और समर्पण को नमन करने का छोटा-सा प्रयास है। उन्होंने यह भी बताया कि संस्था दिव्यांगों और किन्नरों के अधिकारों पर लगातार कार्य कर रही है।

समाज को उम्मीद देता है डॊक्टर- डॊ. नरेंद्र मल्होत्रा

मुख्य वक्ता डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा, डॉक्टर का पेशा केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को उम्मीद और जीवन देना भी है। इस तरह का सम्मान हमें और अधिक निष्ठा के साथ सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियां
समारोह में मेरठ, दिल्ली, आगरा और मध्य प्रदेश से आए दिव्यांगजन भी शामिल हुए। भूमि गोयल ने गणेश वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। विशाल रायज़ादा और मनोज वर्मा ने गीतों से श्रोताओं का मन मोह लिया। नितिन गुप्ता, रुचि रायज़ादा, राजेश वर्मा, डॉ. दीप्ति रत्नाकर, सपना त्यागी और आरती रानी के फैशन शो ने भी सभी का दिल जीत लिया।

शहर के इन चिकित्सकों का हुआ सम्मान
इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा, डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. निहारिका मल्होत्रा, डॉ. केशव मल्होत्रा, डॉ. पायल सक्सेना, डॉ. विजय गुप्ता, डॉ. जुगल इंदोलिया, डॉ. ललिता सिंह, डॉ. संजय सिंह, डॉ. स्पर्श निगम, डॉ. विकास कुलश्रेष्ठ, डॉ. जॉली गोयल, डॉ. ईशा सिंह, डॉ. शमी बंसल, डॉ. गरिमा गुप्ता, डॉ. सरिता यादव, डॉ. हर्ष सक्सेना, डॉ. अरविंद जैन, डॉ. राधिका अग्रवाल, डॉ. नवनीत गुप्ता, डॉ. स्कंद संध्या मोदी, डॉ. ब्रह्मवीर सिंह, डॉ. योगेंद्र शर्मा, डॉ. प्रवीण वाला, डॉ. रश्मि चहार खंडेलवाल, डॉ. अमित दीक्षित, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. धनंजय यादव, डॉ. राखी सिकरवार, डॉ. शिवालिका शर्मा, डॉ. आनंद कुमार शर्मा और डॉ. विनीत वर्मा को ‘अशेष सम्मान – जीवन रक्षक’ सम्मान से अलंकृत किया गया।

SP_Singh AURGURU Editor