महादेव की भक्ति में सराबोर होगा आगरा: 14 जुलाई को द्वितीय महा रुद्राभिषेक महोत्सव

आगरा। सावन मास के पहले सोमवार 14 जुलाई को श्री गिरिराज जी सेवा मंडल (रजि.) द्वारा द्वितीय महा रुद्राभिषेक महोत्सव का भव्य आयोजन लोहामंडी स्थित अग्रसेन भवन में किया जाएगा। महोत्सव का पोस्टर विमोचन समारोह वॉटर वर्क्स क्षेत्र स्थित अतिथि वन में सम्पन्न हुआ, जिसमें शिवभक्तों के बीच भारी उत्साह देखने को मिला।

Jul 7, 2025 - 18:53
 0
महादेव की भक्ति में सराबोर होगा आगरा: 14 जुलाई को द्वितीय महा रुद्राभिषेक महोत्सव
वॉटर वर्क्स स्थित अतिथि वन में द्वितीय महा रुद्राभिषेक महोत्सव का पोस्टर विमोचन करते श्री गिरिराज जी सेवा मंडल के पदाधिकारी एवं शिवभक्तगण।

संस्थापक नितेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें 121 श्री नर्मदेश्वर शिवलिंगों का विधिवत पूजन, अर्चन एवं महा रुद्राभिषेक किया जाएगा। यह अभिषेक पं. विष्णु कांत शास्त्री के वैदिक मंत्रोच्चारण और मार्गदर्शन में पाँच घंटे तक चलेगा। आयोजन शिवभक्ति और सनातन परंपरा के प्रचार-प्रसार का प्रतीक है।

मध्य प्रदेश की पवित्र नर्मदा नदी से विशेष रूप से मंगवाए गए 121 नर्मदेश्वर शिवलिंगों पर दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल, नारियल जल और अन्य पवित्र वस्तुओं के साथ द्वादश तीर्थों के जल (कैलाश मानसरोवर, शिप्रा, गोदावरी, सरयू, यमुना आदि) से अभिषेक किया जाएगा।

संस्था अध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने बताया कि श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेकर शिव कृपा और मनोकामनाओं की पूर्ति का दिव्य अनुभव प्राप्त कर सकेंगे। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं को पूजन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी तथा आयोजन के उपरांत फलाहार प्रसादी की भी व्यवस्था होगी।

विजय अग्रवाल ने बताया कि आयोजन में भागीदारी या अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98371 53455 पर संपर्क किया जा सकता है।

पोस्टर विमोचन समारोह में इनकी रही मौजूदगी

नितेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, अमित पाराशर, आशीष गोयल, सुनील सिंघल, सुमित सिंघल, किशन कुमार गर्ग, नरेंद्र गर्ग, विशाल बंसल, विष्णु बंसल सहित अन्य भक्तगण।

SP_Singh AURGURU Editor