आगरा: ज्वेलर्स की दुकान में महिलाओं ने की चोरी, सीसीटीवी में वारदात कैद
आगरा। शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला थाना सदर क्षेत्र की कैन्ट चौकी अंतर्गत सुल्तानपुरा का है, जहां महिलाओं के एक समूह ने सुनियोजित तरीके से ज्वेलर्स की दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में साफ तौर पर दिख रहा है कि महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में घुसीं, दुकानदार को बातों में उलझाया और कीमती आभूषण चुपचाप पार कर ले गईं।
घटना के बाद क्षेत्रीय व्यापारियों में रोष है। पीड़ित दुकानदार ने स्थानीय थाना सदर को सूचना दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी का दावा किया है।