आगरा में अपमान और प्रताड़ना से टूट गया युवक, ज़हर खाकर दी जान, पत्नी-सास गिरफ्तार

आगरा। थाना सैंया क्षेत्र में एक युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सैंया पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। आरोप है कि दोनों महिला अभियुक्ताओं द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना तथा अपमान से आहत होकर युवक ने ज़हर खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

Dec 30, 2025 - 22:30
 0
आगरा में अपमान और प्रताड़ना से टूट गया युवक, ज़हर खाकर दी जान,  पत्नी-सास  गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में मां-बेटी।

आगरा। थाना सैंया क्षेत्र में एक युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सैंया पुलिस ने मृतक की पत्नी और सास को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। आरोप है कि दोनों महिला अभियुक्ताओं द्वारा लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना तथा अपमान से आहत होकर युवक ने ज़हर खा लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाना सैंया में मुकदमा दर्ज कराया था। परिजनों का आरोप है कि युवक की पत्नी मायके चली गई थी और वापस आने से लगातार इनकार कर रही थी। इस दौरान पति को तरह-तरह से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे वह अंदर ही अंदर टूटता चला गया। पत्नी और सास के व्यवहार से उत्पन्न तनाव और अपमान ने युवक को इस हद तक तोड़ दिया कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रताड़ना लंबे समय से चल रही थी। युवक द्वारा लिए गए ज़हर के बाद उसकी हालत गंभीर हो गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में मृतक की पत्नी और सास के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

थाना सैंया पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से मामले के कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।