आगराः सेंट फेलिक्स स्कूल में नन्हें स्केटर्स का जलवा, 240 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

आगरा। सेंट फेलिक्स नर्सरी स्कूल में नेशनल स्पोर्ट्स डे के अवसर पर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का संयुक्त आयोजन आगरा काउंसिल फॉर स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन, आशीष स्पोर्ट्स अकादमी और आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा किया गया।

Aug 30, 2025 - 20:39
 0
आगराः सेंट फेलिक्स स्कूल में नन्हें स्केटर्स का जलवा, 240 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
स्केटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेते नन्हें खिलाड़ी।

प्रतियोगिता में 3 से 10 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 240 बच्चों ने भाग लिया। रोमांचक प्रतिस्पर्धा में 108 बच्चों को गोल्ड मेडल, 80 बच्चों को सिल्वर मेडल और शेष प्रतिभागियों को ब्रॉन्ज मेडल तथा पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रेवरेन्ड फादर लुईस जेस (प्रिंसिपल), मनोज शर्मा (महासचिव, एआरएसडब्ल्यूए) और अजय यादव उपस्थित रहे। आयोजन समिति के प्रमुख डॉ. आशीष सिंघल, कोषाध्यक्ष मुदित कुशवाहा, सलाहकार रोहित राजपूत सहित सौम्या, कशिश, तुषार ठाकुर, मनीष चौहान, केशव बघेल, शिव शंकर यादव, प्रशांत शर्मा, मनोज तोमर, सौरभ आदि की सक्रिय भूमिका रही।

इस अवसर पर सभी कोच और अधिकारियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, आशीष स्पोर्ट्स अकादमी की तीसरी यूनिट, फतेहाबाद का भी उद्घाटन किया गया।

डॉ. आशीष सिंघल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में खेलों के प्रति रुचि और फिटनेस की आदतें विकसित करती हैं। विशेषकर स्केटिंग से बच्चों में संतुलन, सहनशक्ति और फुर्तीला स्वभाव बढ़ता है।

SP_Singh AURGURU Editor