कभी बैक ग्राउंड आर्टिस्ट थीं आज बॉलीवुड सितारों को नचा रहीं आगरा की अंबिका, इनके नए वीडियो ने मचाई धूम
आगरा। ताजनगरी की प्रतिभाओं में विशेष ताज के रूप में प्रसिद्धि पा रहीं अंबिका कोहली इन दिनों बैंड आफ बॉयज के नये म्यूजिकल वीडियो नजरों से धोखा से धूम मचा रही हैं।
टीवी शो अनुपमा फेम सुधांशु पांडे बैंड आफ बॉयज के पांच मुख्य किरदारों में से एक हैं। इनके बीच अंबिका कोहली अपने डांस और अदाओं का जलवा बिखेर रही हैं।
आगरा की रहने वाली अंबिका कोहली के पिता फोटोग्राफर राकेश कोहली हैं। अंबिका ने बताया कि साढ़े चार वर्ष पूर्व वो आगरा से मुंबई आ गईं थीं। शुरुआत में बैक ग्राउंड आर्टिस्ट के रूप में काम किया।
उसी वक्त प्रसिद्धि कोरियोग्राफर एवं डायरेक्टर रेमो डिसूजा की निगाह पड़ी। बस तभी से करियर की गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार कोरियोग्राफी के अनुभव लेते हुए सलमान खान, शाहीद कपूर, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, टाइगर श्राफ, बादशाह जैसे नामचीन सितारों को कोरियोग्राफ किया। अब स्वयं वीडियो म्यूजिक एलबम में पर्दे पर उतरीं हैं।
अंबिका के पिता राकेश कोहली का कहना है कि अंबिका बचपन से ही नृत्य संगीत के प्रति समर्पित रही। उसकी इस प्रतिभा को देखते हुए मुंबई भेजा। आज वो अपनी प्रतिभा के दम पर आगरा का नाम रोशन कर रही है।