आगरा की बेटी ने रचा इतिहास: भावना शर्मा का चयन आयरलैंड की सिविल सर्विसेज में

आगरा की युवा प्रतिभा भावना शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करते हुए आयरलैंड की प्रतिष्ठित सिविल सर्विसेज में स्थान हासिल किया है। यह चयन भारतीय आईएएस के समकक्ष माना जाता है और भावना की यह उपलब्धि न सिर्फ आगरा बल्कि देश के लिए भी गौरव का क्षण है।

Nov 26, 2025 - 18:37
 0
आगरा की बेटी ने रचा इतिहास: भावना शर्मा का चयन आयरलैंड की सिविल सर्विसेज में
आगरा की बेटी भावना शर्मा, जिनका चयन आयरलैंड की सिविल सर्विसेज में हुआ है।

आगरा। शहर आगरा की रहने वाली भावना शर्मा ने आयरलैंड की सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है। आयरलैंड की सिविल सर्विसेज को भारतीय आईएएस के समकक्ष माना जाता है, जिससे भावना का चयन और भी विशेष और सम्मानजनक बन गया है।

भावना शर्मा ने अपनी उच्च शिक्षा भी आयरलैंड से ही प्राप्त की। उन्होंने वहीं से मास्टर डिग्री पूरी की और उसके बाद मास्टरकार्ड में इंजीनियर के रूप में कार्यरत रहीं। व्यस्त पेशेवर जीवन के बावजूद उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी जारी रखी और अपनी लगन, अनुशासन और लक्ष्य-केन्द्रित मेहनत के दम पर यह सफलता प्राप्त की।

उनके माता-पिता उमा शर्मा और राजेश शर्मा, आगरा के 509 आर्मी बेस वर्कशॉप में कार्यरत हैं और शहर के वेस्ट अर्जुन नगर निवासी हैं। बेटी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार तथा क्षेत्र में खुशी की लहर है।

परिवारजनों ने बताया कि भावना बचपन से ही शैक्षणिक रूप से तेज रही हैं और विदेश में भी उन्होंने अपनी मेहनत और व्यक्तित्व से भारतीय समुदाय और स्थानीय संस्थानों में एक अलग पहचान बनाई। आयरलैंड की सिविल सर्विसेज में उनका चयन उनके दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

SP_Singh AURGURU Editor