आगरा के डा. शिव महेंद्रू को लंदन के रॊयल कॊलेज ऒफ रेडियोलॊजिस्ट्स से मिली फेलोशिप
आगरा। शहर के प्रमुख रेडियोलॊजिस्ट, डा. पंकज पैथोलॊजी के संचालक और छावनी बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डा. पंकज महेंद्रू दंपति को उनके बेटे ने ऐसा अवसर प्रदान किया है कि उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। डॊ. महेंद्रू दंपति के पुत्र डा. शिव महेंद्रू को लंदन के रॊयल कॊलेज ऒफ रेडियोलॊजिस्ट्स ने प्रतिष्ठित फेलोशिप प्रदान की है।
-बेटे ने डा. पंकज महेंद्रू दंपति को दिया गर्व का मौका
डॉ. शिव महेंद्रू को लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ़ रेडियोलॉजिस्टस में इस फेलोशिप से सम्मानित किया गया। खुशी के इस क्षण में पिता डॊ. पंकज महेंद्रू और मां डा. रेनू महेंद्रू भी वहां मौजूद थे। बता दे कि डा. शिव महेंद्रू की धर्मपत्नी डा. सांची महेंद्रू भी रेडियोलाॊजिस्ट हैं।
बता दें कि डॊ. पंकज महेंद्रू आगरा शहर के दूसरे रेडियोलॉजिस्ट हैं जिन्हें यह सम्मान हासिल हुआ है। यह पूरे शहर और डॉक्टर समुदाय के लिए भी गर्व का विषय है। डा. शिव महेंद्रू ने एमबीबीएस, एमडी के बाद पहले ही प्रयास में एफआरसीआर की परीक्षा उत्तीर्ण कर फेलोशिप अपने नाम की है।