आगरा के गौरव की टीवी पर: ‘इंस्पेक्टर दीपक शर्मा’ बन बजा रहे एक्टिंग का डंका!

आगरा। शहर की डिफेंस कॉलोनी के निवासी गौरव हस्तीर टेलीविजन जगत में परचम लहरा रहे हैं। साल 2005 में एक छोटे शहर से बड़े सपनों के साथ मुंबई गए गौरव इन दिनों दंगल टीवी के चर्चित शो ‘कहानी पहले प्यार की’ में मुख्य भूमिका ‘इंस्पेक्टर दीपक शर्मा’ निभा रहे हैं। यह शो सोमवार से शनिवार रात 10 बजे प्रसारित होता है।

Jul 1, 2025 - 19:36
 0
आगरा के गौरव की टीवी पर: ‘इंस्पेक्टर दीपक शर्मा’ बन बजा रहे एक्टिंग का डंका!
गौरव हस्तीर।

कहानी पहले प्यार की सीरियल में सह कलाकारों के साथ गौरव हस्तीर।

डिटेक्टिव करण से लेकर ‘कहानी पहले प्यार की’ तक का सफर

गौरव की अभिनय यात्रा की शुरुआत लोकप्रिय सीरियल डिटेक्टिव करण से हुई, जिसने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने ‘सावधान इंडिया’, ‘जस्सी जैसा कोई नहीं’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ जैसे बड़े धारावाहिकों में बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं।

हर किरदार में उन्होंने जिस गहराई और आत्मा से अभिनय किया, उसने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई है।

डिफेंस कॉलोनी से देशभर के दर्शकों तक

गौरव की यह सफलता सिर्फ उनकी नहीं बल्कि पूरे डिफेंस कॉलोनी, आगरा और उन युवा कलाकारों की है जो छोटे शहरों से बड़े सपने लेकर निकलते हैं।
डिफेंस कॉलोनी यूथ वेलफेयर सोसाइटी के सभी सदस्यों और शहरवासियों ने गौरव को उज्जवल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

SP_Singh AURGURU Editor