आगरा के नगला बुद्धा में हमलावरों ने परिवार पर बोला हमला, लाठी-डंडों से की मारपीट
आगरा। थाना मलपुरा क्षेत्र के नगला बुद्धा में रविवार देर रात एक परिवार पर दो दर्जन से अधिक हमलावरों ने अचानक धावा बोल दिया। आरोप है कि हमलावर लाठी-डंडों, अवैध तमंचों और पत्थरों से लैस होकर आए और परिवार को मौत के घाट उतारने की नीयत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी वारदात नजदीकी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि करीब 15–20 लोग रात को गली में पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया। बचाव करने पर महिलाओं व बुजुर्गों को भी नहीं बख्शा गया। हमलावरों ने पथराव भी किया जिससे घर की खिड़कियां और सामान क्षतिग्रस्त हो गए।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराने के बावजूद आरोपी खुलेआम क्षेत्र में घूम रहे हैं, जिससे परिवार सहमा हुआ है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलते ही थाना मलपुरा पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने नामजद आरोपियों की पहचान कर ली है और कार्रवाई तेज करने की बात कही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।