ओटीटी पर आगरा का टैलेंट: जीफिल्क्स पर रिलीज हुईं दहेज और तलाक पर बनी सामाजिक फिल्में

आगरा। ताजनगरी के कलाकारों के अभिनय अब ओटीटी प्लेटफार्म पर नजर आएगा। फ्री ओटीटी प्लेटफार्म जीफिल्क्स पर शनिवार को आरए मूवीज के बैनर तले बनी दो सामाजिक फिल्में ‘दहेज का चक्रव्यूह’ और ‘तलाक अब और नहीं’ रिलीज की गईं। इन फिल्मों का उद्देश्य टूटते-बिखरते परिवारों को जोड़ना और समाज से दहेज तथा तलाक जैसी कुरीतियों को समाप्त करना है।

Sep 6, 2025 - 19:05
 0
ओटीटी पर आगरा का टैलेंट: जीफिल्क्स पर रिलीज हुईं दहेज और तलाक पर बनी सामाजिक फिल्में
जीफिल्क्स पर दो फिल्मों ‘दहेज का चक्रव्यूह’ और ‘तलाक अब और नहीं’ रिलीज के मौके पर मौजूद फिल्म निर्माता रंजीत सामा, दोनों फिल्मों के कलाकार।

कैलाशपुरी रोड स्थित सेल्फा रेस्ट्रां में आयोजित कार्यक्रम में फिल्म निर्माता रंजीत सामा ने दोनों फिल्मों के बारे में बताया। विजय सामा ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहकर ही इन सामाजिक बुराइयों को खत्म करना होगा।

कार्यक्रम में दोनों फिल्मों से जुड़े कलाकारों और सहयोगियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें मुख्य रूप से सूरज तिवारी, अजय शर्मा, ब्रजेश शर्मा, अविनाश वर्मा, अनिल वर्मा, नवल किशोर अग्रवाल, बंसत गुप्ता, प्रमोद वर्मा, नितिका शर्मा (मुंबई), महेश धाकड़, जयेश आसीवाल, मोनिका यादव, तनु सोलंकी, उमाशंकर मिश्रा, पूजा शर्मा, साक्षी शर्मा आदि शामिल थे।

विशिष्ट अतिथियों में अशोक राजकपूर, मनीष शर्मा, विजय सहगल, यशपाल गांधी, नवल अग्रवाल, सतेन्द्र तिवारी, राहुल आर्य, नीरज तिवारी, अनिल जैन, सोमनाथ यादव और जया सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

SP_Singh AURGURU Editor