लोहिया जयंती पर स्वास्थ्य शिविर लगाएगा अग्रवाल युवा संगठन

आगरा। अग्रवाल युवा संगठन डॉ. राम मनोहर लोहिया का उनकी जयंती पर गरीबों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर स्मरण करेगा। संगठन 22 मार्च को स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने जा रहा है।

Mar 19, 2025 - 18:28
 0
लोहिया जयंती पर स्वास्थ्य शिविर लगाएगा अग्रवाल युवा संगठन
अग्रसेन भवन लोहामंडी में स्वास्थ्य जांच शिविर के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग, नितेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, विभु सिंघल आदि।

-22 मार्च को सुबह सात बजे से अपराह्न दो बजे तक अग्रसेन भवन, लोहामंडी पर लगेगा स्वास्थ्य जांच शिविर

शिविर के आमंत्रण पत्र का विमोचन बुधवार को पुष्पांजलि सभागार, अग्रसेन भवन लोहामंडी पर किया गया।

विमोचन कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग और नितेश अग्रवाल भी मौजूद थे। अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि 22 मार्च को अग्रसेन भवन में सुबह 7 बजे से अपराह्न 2 बजे तक लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क परामर्श देंगे। मरीजों को मुफ्त दवाओं के साथ डाइबिटीज की जांच भी फ्री होगी। निशुल्क फिजियोथैरेपी की सुविधा के साथ चयनित मरीजों के मोतियाबिंद के आपरेशन भी कराए जाएंगे। 

शिविर में डॉ. प्रदीप साने, डॉ. कौस्तुभ साने और डॉ ललित भसीन (नेत्र रोग) डॉ. बीके अग्रवाल, डॉ. आरके अरोड़ा, डॉ. आशीष मित्तल और डॉ. मुकुल अग्रवाल (फिजिशियन) डॉ. रितेश गर्ग (हड्डी), डॉ. ऋषि बंसल (बाल रोग), डॉ. गरिमा बंसल (त्वचा), डॉ. मारुत दत्त बंसल (नाक-कान), डॉ. सौरभ बंसल (पेट रोग), डॉ. ज्योति अग्रवाल और हर्षा माहेश्वरी (दंत रोग) और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. योगेंद्र गुप्ता अपनी सेवाएं करेंगे। 

इस मौके पर संगठन के संस्थापक विनोद अग्रवाल, विभु सिंघल, महामंत्री अंकित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल, मनीष गोयल, अश्वनी अग्रवाल शैलू, मोहित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, गौरव, पारस अग्रवाल, शशांक आदि भी उपस्थित रहे।