एयर चीफ का बड़ा बयान- ऒपरेशन सिंदूर में पाक के पांच जेट और एक अवाक्स को मार गिराया था
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने शनिवार को देश को आधिकारिक तौर पर बताया कि कि ऒपरेशन सिंदूर में हमने भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के पांच फाइटर जेट और एक अवाक्स (टोही विमान) को मार गिराया था।
यह पहला मौखिक विवरण है जिसमें भारत के एयर चीफ की ओर से पाकिस्तान के मार गिराये गये विमानों की संख्या बताई गई है। ऒपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने देश से यह ब्यौरा साझा किया था कि उसने पाकिस्तान के कितने एयरबेस और आतंकवादी ठिकानों को सटीक हवाई हमलों से ध्वस्त किया है। ऒपरेशन सिंदूर के ठीक दो महीने बाद अब यह महत्वपूर्ण जानकारी सार्वजनिक हुई है।
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि पाकिस्तान ने फाइटर जेट्स के अलावा बड़ी संख्या में ड्रोन से हमले किए थे, जिन्हें अपने एयर डिफेंस से हवा में ही मार गिराया था। उन्होंने कहा कि एस-400 हमारे लिए गेमचेंजर साबित हुआ।
अब इस ऑपरेशन की निर्णायक सफलता का एयरक्राफ्ट स्तर पर प्रभाव भी सामने आ गया है। एयर चीफ का यह बयान इस ऑपरेशन की निर्णायक सफलता का प्रतीक है, जिसने खुले तौर पर दुश्मन को भारी क्षति पहुंचाई है।