ऐश्वर्या राय की कार को बस ने मारी पीछे से टक्कर

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन की कार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाया गया कि ऐश्वर्या राय की कार को एक बस ने पीछे से हिट किया। इसके बाद से उनके फैंस टेंशन में आ गए हैं और एक्ट्रेस की सेफ्टी को लेकर परेशान हैं।

Mar 26, 2025 - 19:19
 0
ऐश्वर्या राय की कार को बस ने मारी पीछे से टक्कर

आज शाम में एक वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में दिखाया गया कि एक बड़ी सी लाल बस ने पीछे से ऐश्वर्या की कार को हिट किया। इसके बाद ऐश्वर्या के बॉडीगार्ड कार से बाहर आते हैं। हालांकि, उन्हें कार पर कोई सीरियस डैमेज नहीं मिलता है और फिर थोड़ी देर बार ऐश्वर्या राय की कार निकल जाती है। 

एक यूजर ने लिखा- ऐश्वर्या राय का बुरा समय चल रहा है । पहले तलाक की अफवाहें और अब ये। एक यूजर ने लिखा- इन बसवालों को अच्छा सबक सिखाना चाहिए. वहीं एक यूजर ने लिखा- इंडिया में बस ड्राइवर को नहीं पता कि कैसे चलाना है। एक यूजर ने कहा कि उम्मीद है कि ऐश्वर्या सुरक्षित हों।

ऐश्वर्या राय पिछले दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में थीं। खबरें थीं कि अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक लेने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि, कुछ समय बाद ऐश्वर्या और अभिषेक को साथ में देखा गया। वहीं अभिषेक ने अपनी अंगूठी दिखाते हुए कहा था कि वो अभी भी शादीशुदा हैं। अभिषेक ने उन अफवाहों को खारिज कर दिया था. दोनों अभी भी साथ में हैं।