अखिलेश यादव का जन्मदिन पर आगरा में केक काटा, लड्डू बांटे गये, छात्र पुरस्कृत

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन सोमवार को फतेहाबाद रोड स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय, आगरा में हर्षोल्लास और जोश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, युवाओं और वरिष्ठ नेताओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और जनसेवा, विकास और समाजवाद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Jul 1, 2025 - 15:25
Jul 1, 2025 - 22:26
 0
अखिलेश यादव का जन्मदिन पर आगरा में केक काटा, लड्डू बांटे गये, छात्र पुरस्कृत
फैज-ए-आम इंटर कॊलेज में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मौजूद पार्टी के वरिष्ठ नेता चौ. वाजिद निसार एवं अन्य।

-सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर समाजवादियों ने समाजवाद के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई

समाजवादी पार्टी के निवर्तमान शहर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर तो जन्मदिवस मना ही, फैज-ए-आम इंटर कॊलेज में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों समारोह में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को जनता की आवाज़ बताते हुए उनके दीर्घायु, स्वास्थ्य और संघर्षशील जीवन की कामना की।

केक काटा, विचारों को याद किया

कार्यक्रम की शुरुआत केक काटने के साथ हुई। सभी को लड्डू भी बांटे गये। इसके बाद वरिष्ठ नेता चौधरी वाजिद निसार व अन्य वक्ताओं ने अखिलेश यादव के राजनीतिक संघर्ष, विचारधारा और जनसेवा की भावना को विस्तार से रेखांकित किया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि अखिलेश यादव युवाओं की प्रेरणा हैं, जिन्होंने तकनीक और समाजवाद का अद्भुत समन्वय स्थापित किया है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जुड़ी युवाओं की भागीदारी

जिला कार्यालय में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, जिसमें युवाओं ने समाजवादी गीतों और नाट्य अंशों के माध्यम से अखिलेश यादव की नीतियों और जनहित कार्यों को रेखांकित किया। उत्साह, जोश और निष्ठा से भरे कार्यकर्ताओं ने समाजवाद का सपना, विकास के संकल्प को दोहराया।

विद्यालय में बच्चों को वितरित हुए पुरस्कार

फैज़-ए-आम इंटर कॉलेज में भी अखिलेश यादव का जन्मदिन सामाजिक भावनाओं के साथ मनाया गया। यहां वरिष्ठ नेता चौ. वाजिद निसार द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे उनके आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रोत्साहन मिला। शिक्षा, समानता और समाजवादी मूल्यों को समर्पित इस पहल की विद्यालय प्रशासन, शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहना की।

कार्यक्रमों में हरिमोहन लोधी, प्रवाल यादव बबलू पार्षद, इश्त्याक अहमद, ममता टपलू, पप्पू यादव,राहुल चौधरी,विनोद श्रोत्रिय,रजा अहमद, विक्रम नालवंशी, रामनरेश यादव, श्याम भोजवानी, केपी सिंह यादव, जमील भाई, मसरूर कुरैशी, महताब कुरैशी, हिमायूं कुरैशी और पठान कुरैशी आदि मौजूद रहे।

वाल्मीकि बस्ती में बच्चों को किताब-कॊपी बांटीं

 

लोहामंडी थाने के सामने वाल्मीकि बस्ती में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर किताब-कॊपियां बांटने के बाद बच्चों के साथ विनय अग्रवाल।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर लोहामंडी थाने के सामने स्थित मलिन वाल्मीकि बस्ती में एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को किताब, कॉपी, पेंसिल, रबर, फल, टॉफी और चॉकलेट का वितरण किया गया। आयोजन पूर्व प्रत्याशी विनय अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ, जिन्होंने कहा कि अखिलेश यादव जी का लक्ष्य है कि दबे-कुचले, पिछड़े, वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा के माध्यम से सशक्त बनाया जाए।

कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सतीश चाहर, रिजवान अहमद, अभिषेक यादव, नवीन चंचल, राकेश अग्रवाल, सोमेश गुप्ता, कालीचरण प्रजापति, जय राम प्रजापति, अजय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सोनेलाल कश्यप, मनीष सिंह जाटव, मुंनबर अली, हिमांशु यादव आदि मौजूद रहे।

SP_Singh AURGURU Editor