अब आगरा में भी एलन की कोचिंग! सात दिसम्बर को ‘एलन शार्प’ परीक्षा, स्कॉलरशिप और कैश रिवार्ड

आगरा। देश भर में इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए विख्यात एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड अब आगरा में भी अपनी ऑफलाइन क्लासरूम कोचिंग की शुरुआत करने जा रहा है। इसकी औपचारिक घोषणा मंगलवार को होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट, फतेहाबाद रोड पर आयोजित प्रेसवार्ता और समारोह में की गई।

Nov 11, 2025 - 18:12
 0
अब आगरा में भी एलन की कोचिंग! सात दिसम्बर को ‘एलन शार्प’ परीक्षा, स्कॉलरशिप और कैश रिवार्ड
आगरा में एलन की क्लासरूम कोचिंग के घोषणा के मौके पर पोस्टर का विमोचन करते एलन इंस्टीट्यूट के वाइस प्रेसिडेंट पंकज अग्रवाल और अन्य अधिकारी। 

इस अवसर पर एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के वाइस प्रेसीडेंट पंकज अग्रवाल, अकेडमिक हेड विनोद शर्मा (उत्तर प्रदेश), एलन एलुमिनाई, स्थानीय स्कूलों के प्रिंसिपल्स और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एलन आगरा सेंटर का पोस्टर भी विमोचित किया गया।

अब आगरा के छात्रों को कोटा जैसी शिक्षा

वाइस प्रेसीडेंट पंकज अग्रवाल ने कहा कि एलन का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को हर उस शहर तक पहुंचाना है, जहां के छात्र कोटा या अन्य बड़े शहरों में नहीं जा पाते। आगरा जैसे शहर अब एलन अभिभावकों के सपनों को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

आगरा में एलन का एडमिशन ऑफिस आगरा-मथुरा रोड पर, सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल के पास , सूरज भान की बगीची, 43/499 (भूतल एवं प्रथम तल) पर स्थापित किया गया है।

स्कॉलरशिप और कैश रिवार्ड का मौका भी मिलेगा

एलन ने घोषणा की कि आगरा सेंटर में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रारंभिक बैचों में दाखिला लेने वाले छात्रों को दोहरी स्कॉलरशिप दी जाएगी। पुरानी फीस पर एडमिशन का लाभ और ‘एलन शार्प’ परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

‘एलन शार्प 2025’ परीक्षा 7 दिसम्बर 2025 को आयोजित होगी, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को एलन फीस में 90 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप और कैश रिवार्ड प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

इन कोर्सों के लिए होंगे बैच

एलन आगरा में कक्षा 8 से 12 एवं 12वीं पास छात्रों के लिए नियमित बैच शुरू होंगे। इनमें निम्न कोर्स शामिल रहेंगे। ये हैं- JEE Main और Advanced (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा), NEET-UG (मेडिकल प्रवेश परीक्षा), Olympiad, PNCF (Pre-Nurture and Career Foundation) कार्यक्रम।

18 अप्रैल 1988 को स्थापित एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड आज भारत सहित 7 देशों, 24 राज्यों, और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 72 शहरों में अपने स्टडी सेंटर्स चला रहा है।
संस्थान के पास 300 से अधिक क्लासरूम कैंपस और 400 से अधिक टेस्ट सेंटर्स हैं। अब तक 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने एलन से प्रशिक्षण प्राप्त किया है। पिछले 16 वर्षों में एलन के 27 विद्यार्थियों ने JEE और NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है।

SP_Singh AURGURU Editor